Home » धर्म » Lines On The Palm: व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है हथेली पर मौजूद ये खास निशान

Lines On The Palm: व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है हथेली पर मौजूद ये खास निशान

News Portal Development Companies In India
Lines On The Palm

Lines On The Palm: व्यक्ति का भविष्य उसकी हाथ की लकीरों में छिपा होता है, जिसे जानकर लोग अच्छे से समझ पाते हैं और हथेली को देखकर किसी के भी भूत, भविष्य और वर्तमान का आंकलन कर लेते हैं। हाथ की रेखाएं हमारे भाग्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देती हैं। आपने बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्होंने कम समय में बड़ा व्यापार कर लिया और प्रसिद्धि हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें- Palmistry: जिनकी हथेली में होती है ऐसी भाग्य रेखा, उन्हें जल्दी मिलती है सफलता

बड़ी सफलता हासिल करते हैं लोग

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ लोगों के हाथ पर विशेष निशान होते हैं, जो उन्हें सफलता दिलाते हैं। भाग्य रेखा जो मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक पहुंचती है और जिस पर कोई अशुभ निशान नहीं होता, ऐसा व्यक्ति व्यापार में बड़ी सफलता हासिल करता है। अगर किसी की मस्तिष्क रेखा में कोई कमी न हो। साथ ही भाग्य रेखा से एक शाखा निकल कर जीवन रेखा को छू रही हो, तो ऐसा इन्सान बड़ा बिजनेसमैन बन सकता है। ऐसे लोगों का व्यापार देश ही नहीं विदेशों में भी फैलता है।

शुक्र पर्वत पर मछली का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत पर मछली का निशान हो तो वह व्यक्ति प्रभावशाली और आकर्षक होता है। ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं और उन्हें जीवन में अच्छी सफलता मिलती है। वे सेलिब्रिटी या बड़े कारोबारियों के रूप में उभर सकते हैं। ऐसे लोग कम उम्र में ही व्यापार में सफलता हासिल कर सकते हैं और समाज में एक खास स्थान बनाते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सक्षम होते हैं।

चन्द्र पर्वत से निकली भाग्य रेखा

ऐसे लोग अपने रिश्तों को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकल रही हो और अंगूठा पीछे झुका हो, तो वह व्यक्ति सफल व्यवसायी बनता है और अच्छा धन कमाता है। ऐसे लोग अपने बिजनेस में नए विचारों का प्रयोग करते हैं और अक्सर सफल होते हैं। यदि किसी के हाथ में भाग्य रेखा और जीवन रेखा साथ में चल रही है, तो ऐसे लोग बहुत व्यावहारिक होते हैं और हर क्षेत्र में आसानी से सफल होते हैं, लेकिन अगर किसी की भाग्य रेखा टूटी हुई है तो उसे जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- Box Mark On Palm: बेहद शुभ होते हैं हथेली पर बने बॉक्स और वर्ग के निशान

कमल का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी की हथेली पर कमल का निशान हो तो यह बेहद शुभ संकेत है। कमल भगवान विष्णु का प्रतीक है। इस निशान वाले व्यक्ति पर सदैव भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों का भाग्य हर कदम पर साथ देता है। कमल के निशान वाले व्यक्ति में नेतृत्व और वाकपटुता के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं। इनके पास धन की कमी नहीं होती है।

 त्रिशूल का निशान

जानकार बताते हैं कि यदि किसी की हथेली पर त्रिशूल का निशान है तो यह बहुत अच्छे भाग्य का संकेत है। अगर यह निशान किसी रेखा या पर्वत पर है तो उस शख्स पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। यदि त्रिशूल मंगल पर्वत पर है तो इसे शिव योग भी कहा जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में कोई बाधा नहीं आती और इन्हें हमेशा तरक्की मिलती है।

उठा हुआ सूर्य और गुरु पर्वत

अगर किसी की हथेली पर सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है, तो उसे कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान पाते हैं और निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। इन्हें दान-पुण्य करना भी खूब पसंद होता है। ऐसे लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग करियर बनाने के लिए ये उत्सुक रहते हैं और नई चीजों में अपने विचार लगाते हैं, जिससे इन्हें हमेशा सफलता मिलती रहती हैं।

मणिबन्ध से निकली भाग्य रेखा

वहीं अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा मणिबंध से निकल कर सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती है और वह सीधी और स्पष्ट है तो ऐसा व्यक्ति बेहद उसे भाग्यशाली। ऐसा व्यक्ति धनवान होता है और उसकी जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं होती। अगर किसी की हथेली पर दो सूर्य रेखाएं हैं, तो उसे समाज में सम्मान मिलता है और वह धन-संपत्ति से समृद्ध रहता है।

मछली का चिन्ह

यदि हथेली के ऊपरी हिस्से में मणिबंध के पास जीवन रेखा के साथ मछली का चिन्ह है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को अचानक धन की प्राप्ति होती है। उन्हें विदेशों से भी फायदा मिलता है। इनके आस-पास के लोग इनकी बहुत इज्जत करते हैं और इन्हें पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होती है।

 

इसे भी पढ़ें- Money Triangle in Palm: हथेली में यहां होती है धन की कोठरी, देखें आपके भी हाथ में है?

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?