
Vastu Tips: सनातम धर्म में वास्तु का बहुत महत्व है। लोग घर बनवाते और समय और बनवाने के बाद भी वास्तु का विशेष ध्यान रखते हैं। कहते हैं जिस घर में वास्तु दोष होता है, वहां कभी बरकत नहीं होती है। वहां हमेशा नकारात्मकता घेरे रहती है, जिससे घर में हमेशा अशांति, आर्थिक तंगी, बीमारियां और दुख ही भरा रहता है। कई बार घर में इतनी ज्यादा निगेटिविटी होती है कि, वहां रहने वाले लोग डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में निगेटिव एनर्जी आने से रोकते हैं वास्तु के ये उपाय, जरूर अपनाएं
- वास्तुशास्त्र में घर की नकारात्मकता यानी नेगेटिविटी दूर करने के कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करके आप नकारात्मकता से छुटकारा पा सकते हैं।
- घर से निगेटिविटी को दूर करने का सबसे आसान तरीका है कि हर दिन थोड़ी देर के लिए घर की खिड़कियों को जरूर खोलें। ऐसा करने से घर में रौशनी और हवा आती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है।
- घर के बाहर उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति, स्वास्तिक और ऊं का चिन्ह बनाएं।
- घर में सुबह और शाम को घी का दीपक जलाये। मान्यता है कि, जहां नियमति रूप से घी का दीपक जलता है, वहां निगेटिविटी नहीं आती है।
- घर में बने मंदिर की साफ-सफाई रोज करनी चाहिए। देवी-देवताओं पर चढ़ाए गए फूल और माला दूसरे दिन हटा देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है।
- घर में रखे गुलदस्ते अगर सूख गये हों तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। सूखे गुलदस्ते नकारात्मकता का भाव पैदा करते हैं।
- घर में खराब पड़े विद्युत उपकरण या तो बनवा लेना चाहिए या फिर हटा देना। इससे भी निगेटिविटी आती है।
- घर की दीवारों में अगर सीलन और दरारें हैं तो उसे ठीक करा लेना चाहिए। इससे भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
- घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने लिए एक पात्र में नमक रखकर पूर्व दिशा रख देना चाहिए। कहते हैं नमक से नकारात्मक उर्जा दूर होती है।
घर में न आने पाए निगेटिविटी
घर में नकारात्मकता का प्रवेश न होने पाए इसके लिए एक बाल्टी पानी में 5 नींबू निचोड़कर, एक कप नमक और लगभग चौथाई कप सफेद सिरका डालकर मिला लेना चाहिए और इस पानी से घर के सभी खिड़की और दरवाजों को साफ करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में कभी नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: बिना पैसा खर्च किए भी दूर किया जा सकता है घर का वास्तु दोष, अपनाएं ये उपाय
टॉयलट
वास्तुशास्त्र के जानकारों का कहना है कि, घर के सभी टॉयलेट के दरवाजों को हमेशा बंद रखना चाहिए। टॉयलट सीट के ढक्कन भी बंद रखने चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
कमरों में रखें ताजे फूल
कमरों में ताजे फूलों के गुलदस्ते रखना शुभ होता है। ऐसा करने से कमरे में ताजगी बनी रहती है और सकरात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। फूलों की महक मन को खुश करती और शांति का एहसास कराती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
किचन में रखा गैस चूल्हा कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। इसे गंदा रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आर्थिक तरक्की प्रभावित होती है।
बेडरूम में करें उपाय
नेगेटिविटी से बचने के लिए बेडरूम में चारों कोनों पर थोड़ा-थोड़ा नमक छिड़क दें। ऐसा हर 48 घंटे में कर देना चाहिए। ऐसा करने से कमरे में मौजूद नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी।
मुख्य द्वार को रखें साफ
वास्तु के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा मुख्य द्वार और खिड़की से ही अंदर आती हैं। ऐसे में घर के मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए।
घर के हर कोने ने बजाएं घंटी
घर में निष्क्रिय पड़े ऊर्जा के स्रोतों को जागृत करने के लिए हर दिन कम से कम 3 बार पूरे घर में में घंटी बजानी चाहिए। ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips for Gift: तरक्की का संकेत देती हैं गिफ्ट में मिली ये चीजें









Users Today : 11

