



Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है। उन्होंने राजनीतिक और आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के बारे में भी शिक्षा दी है। नीतिशास्त्र में दी गई उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। चाणक्य ने कुछ चीजों को व्यक्ति के पास होना सौभाग्य की निशानी माना है। इस लेख में उन्हीं चीजों के बारे में बात करेंगे, जो चाणक्य के अनुसार सौभाग्यशाली मानी गई हैं। नीति शास्त्र के दूसरे अध्याय में आचार्य चाणक्य ऐसी तीन चीजों का जिक्र किया है, जो भाग्यशाली लोगों के पास होती हैं और जिनके पास पहने से जीवन खुशहाल रहता है।
इसे भी पढ़ें- Chanakya Niti: अच्छा जीवनसाथी चाहते हैं, तो फॉलो करें चाणक्य की ये नीतियां
भोज्यं भोजनशक्तिश्च रतिशक्तिर वरांगना।
विभवो दानशक्तिश्च नाऽल्पस्य तपसः फलम्॥
पर्याप्त भोजन
आचार्य चाणक्य कहते हैं, जिस व्यक्ति के पास हमेशा पर्याप्त भोजन होता है और उस भोजन को पचाने की शक्ति होती है, यानी उसका स्वास्थ्य सही होता है, वह व्यक्ति भाग्यशाली माना जाएगा। यानी आचार्य चाणक्य के अनुसार भोजन के साथ-साथ पाचन क्षमता का अच्छा होना भी सौभाग्य की निशानी है।
अच्छा जीवनसाथी
चाणक्य के अनुसार, अच्छा जीवनसाथी मिलना भी सौभाग्य से कम नहीं है। वे कहते हैं कि, अगर अच्छा जीवनसाथी मिल जाए, तो जीवन सुखमय हो जाता है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई बार इस बात का जिक्र किया है कि, गुणी पत्नी मिलने से मनुष्य का भाग्य जागृत होता है।
धन और दान
अगर आपके पास पर्याप्त धन है और आप उस धन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करते हैं या फिर दान के रूप में देने की इच्छाशक्ति रखते हैं तो चाणक्य इसे सौभाग्य की निशानी मानते हैं। चाणक्य का मानना है कि, पर्याप्त धन होने के बाद व्यक्ति को उसका दान करना भी जरूरी होता है, ऐसा करने से समाज में आर्थिक संतुलन बना रहता है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं, इन चीजों का होना सिर्फ तपस्या का ही नहीं बल्कि आपके पिछले जन्मों के कर्मों का भी फल है, जिन लोगों के पास ये चीजें होती हैं उन्हें भाग्यशाली कहना गलत नहीं होगा। आज के समय में भी हर व्यक्ति की चाहत होती है कि, उसके पास पर्याप्त धन, अच्छा जीवनसाथी और अच्छी सेहत हो। ऐसे में अगर किसी के पास ये सभी चीजें हैं तो उसे भाग्यशाली माना जाना गलत नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Chanakya Niti: रहने लायक नहीं होती ये जगहें, जितनी जल्दी हो सके निकल जाएं