Home » शिक्षा » Teacher Recruitment 2025: पूरी होने जा रही है शिक्षक बनने की ख्वाहिश, सरकार ने निकाली बंपर भर्ती

Teacher Recruitment 2025: पूरी होने जा रही है शिक्षक बनने की ख्वाहिश, सरकार ने निकाली बंपर भर्ती

News Portal Development Companies In India
Teacher Recruitment 2025

Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज, 28 जनवरी 2025 से MP Teacher Recruitment 2025 के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो मध्य प्रदेश में शिक्षक बनना चाहते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार की प्रक्रिया 16 फरवरी 2025 तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें- UP By-Poll: आज होगा 90 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, EC ने कसी कमर, किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

भरे जाएंगे 10 हजार से ज्यादा पद

इस भर्ती के मधयम से शिक्षक के कुल 10,758 पद भरे जाएंगे। ये पद विभिन्न विषयों के शिक्षकों, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक और अन्य के लिए हैं। ये पद प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों के लिए हैं। इन 10,758 पदों में 7929 माध्यमिक शिक्षक (विषय), 338 माध्यमिक शिक्षक खेल, 392 माध्यमिक संगीत शिक्षक (गायन वादन), 1377 प्राथमिक खेल शिक्षक, 452 प्राथमिक संगीत शिक्षक (गायन वादन), और 270 प्राथमिक नृत्य शिक्षक शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जो 20 मार्च 2025 को होगी।

जरूरी क्वालिफिकेशन

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री या प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ, जिन उम्मीदवारों ने संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन किया है और बीएड डिग्री पास की है, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (2018/2023) में निर्धारित प्रतिशत के साथ पास करना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों के पास 12वीं के साथ प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में चार साल का बीएलएड, बी.ए बीएड/बी.एस.सी बीएड, या बीए/बी.एससी की योग्यता है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी उम्मीदवार भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।

आवेदन के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट दी गई है। अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि एमपी के मूल निवासी अनारक्षित महिलाओं के लिए यह 45 वर्ष है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर होगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों की 25,300 से 32,800 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए 20 मार्च 2025 को परीक्षा होगी। जये परीक्षा दो पालियों में होगी।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Assembly Elections: BJP ने जारी की 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे, कहां से दिया टिकट

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?