



अम्बिकापुर। World Women’s Day: नारी अबला नहीं सबला है, महिला अशक्त नहीं सशक्त है, बस उसे सशक्तीकरण की भावना को बनाये रखना है। यह बातें शनिवार को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वीमेन वेलफेयर एंड एंटी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम दौरान मुख्य अतिथि समाज सेविका वन्दना दत्ता ने कही। उन्होंने कहा, पुरूष समाज हमारा विरोधी नहीं है, बल्कि हमें साथ-साथ चलना है। पिता, भाई, पति सभी रिश्ते एकत्व का संदेश देते हैं।
अंगदान का आह्वान किया
इस अवसर पर उन्होंने समाज के लिए सभी से अंगदान करने का आह्वान किया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सक्तीकरण और महिला उत्थान से समाज आगे बढ़ चुका है। अब मातृशक्ति को समाज में समान भागीदारी करना है। उन्होंने शब्द की सार्थकता और उसके संसार से अवगत कराया।
आगे आएं घरेलू महिलाएं
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने कहा कि दुनिया में सिर्फ पुरूषों का वर्चस्व हो और महिलाओं के साथ अन्याय हो ऐसा नहीं है। महिला और पुरूष दुनिया में समान भागीदारी का निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंध समिति की सदस्य रेखा इंगोले ने कहा कि घरेलु महिलाओं को आगे लाना होगा और इसके लिये महिलाओं की भागीदारी जरूरी है।
महिलाओं की सुरक्षा पर हो बात
मुख्य वक्ता मीना वर्मा ने महिला की कोख में पलती बच्ची की संवदेना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात होनी चाहिए। उन्होंने अपनी स्वरचित काव्य रामगढ़ की नाट्यशाला भेंट किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अलका पांडेय ने वैदिक काल की महिलाओं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नारी के त्याग और जौहर का उद्धरण देते हुए रानी पद्मावती के शौर्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी निवास करती हैं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद्र दास सोनवानी किया और आभार प्रकट आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आर.एन. शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंध के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष शैलेष देवांगन, डॉ. जसप्रीत कौर, विनीता मेहता, गीता चौहान, चांदनी व्यापारी तथा सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।