
नई दिल्ली। Marathon Race: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे आगे रहने वाले चीन ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, इस मामले में उसका कोई नहीं कर सकता है जो नजारा आपने अब तक सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों में देखा रहा होगा, वह अब हकीकत में तब्दील हो चुका है। बीजिंग में आयोजित एक अनोखे कार्यक्रम में 21 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने इंसानों के साथ 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें- IIT दिल्ली ने शुरू किया टेक्नोलॉजी एंड AI लीडरशिप प्रोग्राम, जानें फीस और एडमिशन डेट
कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

यह पहली बार है जब रोबोट्स को आधिकारिक तौर पर इंसानों के साथ एक ही मैराथन में दौड़ने की इजाजत दी गई है। इस ऐतिहासिक मैराथन रेस में चीनी विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और प्रौद्योगिकी कंपनियों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बताया जा रहा है कि, कई टीमों ने इस दौड़ के लिए अपने रोबोट्स को हफ्तों तक तैयार किया और उनका परीक्षण किया, तब जाकर मैदान में उतारा।
AI के क्षेत्र में आगे रहना चाहता है चीन

रेस की शुरुआत में सभी रोबोट एक ज़िगज़ैग फॉर्मेशन में खड़े किये गये। हर रोबोट को एक मिनट के अंतराल पर रेस शुरू करने का मौका दिया गया। सबसे पहले “तियांगोंग अल्ट्रा” (“Tiangong Ultra”) नामक रोबोट ने रेस में प्रवेश किया, जिसे बीजिंग स्थित “नेशनल एंड लोकल को-बिल्ट एम्बोडेड एआई रोबोटिक्स इनोवेशन सेंटर” ने बनाया है। यह आयोजन सिर्फ़ एक रेस नहीं है, बल्कि चीन के बड़े प्रयास का हिस्सा है, जिसके ज़रिए वह रोबोटिक्स और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे रहना चाहता है। ऐसी हाई-टेक मशीनों को लोगों के सामने पेश करके चीन तकनीकी प्रगति का माहौल दिखाया गया।
Countdown’s on.
Humans in one lane. Robots in the other.
And in a few minutes, 22 humanoid robots will attempt to run 21 kilometers.
The world’s first robot half marathon is about to begin in Beijing.
Yizhuang | Start time: 7:30 (Beijing time) pic.twitter.com/DNlG18ZCbM— Sixth Tone (@SixthTone) April 18, 2025
विशेषज्ञ बोले-

हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि, यह रेस एआई की वास्तविक बुद्धिमत्ता के बजाय हार्डवेयर की सहनशक्ति का प्रदर्शन ज़्यादा है। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर एलन फ़र्न कहते हैं, “यह रेस असल में रोबोट की हार्डवेयर सहनशक्ति का प्रदर्शन है। चीनी कंपनियां चलने, दौड़ने और नाचने जैसे कौशल दिखाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, लेकिन ये मशीनें अभी भी वास्तविक उपयोगिता या बुनियादी बुद्धिमत्ता का सबूत नहीं देती हैं।”
दौड़ के नियम
इस दौड़ में केवल मानव जैसे, दो पैरों वाले रोबोट ही भाग ले सकते थे।
उनकी ऊंचाई 0.5 मीटर से 2 मीटर के मध्य होनी चाहिए।
पहिए वाले या चार पैरों वाले रोबोट की अनुमति नहीं थी।
टीमों को दौड़ के दौरान बैटरी या रोबोट बदलने की अनुमति थी, लेकिन हर बार बैटरी बदलने पर 10 मिनट की पेनल्टी लगती थी।
इस दौड़ में रिमोट कंट्रोल और ऑटोनॉमस दोनों तरह के रोबोट ने भाग लिया।
दौड़ की अधिकतम समय सीमा 3.5 घंटे थी।
जीतने वाला रोबोट हमेशा वह नहीं होता जो सबसे पहले फिनिश लाइन पार करता है। विजेता का फैसला समय और पेनल्टी के हिसाब से होता था।
इनाम की राशि
पहला पुरस्कार- 5,000 युआन ($697)
दूसरा पुरस्कार- 4,000 युआन ($558)
तीसरा पुरस्कार- 3,000 युआन ($418)
इसे भी पढ़ें- iPhone Price: अब एक नहीं बल्कि तीन लाख में मिलेगा iPhone!, इस वजह से होगा महंगा









Users Today : 74

