Home » उत्तर प्रदेश » Bhojpuri Cinema: बेस्ट निर्माता निर्देशक सम्मान से नवाजे गए मंजुल ठाकुर

Bhojpuri Cinema: बेस्ट निर्माता निर्देशक सम्मान से नवाजे गए मंजुल ठाकुर

[the_ad id="14540"]
image

प्रतापगढ़। Bhojpuri Cinema: बेल्हा के जमीं पर दर्जन भर से अधिक भोजपुरी सिनेमा का निर्माण कर फिल्म जगत में एक अलग पहचान स्थापित कर चुके भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक मंजुल ठाकुर को बेल्हा के रखहा बाजार क्षेत्र में चल रही एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें रविवार को बेस्ट निर्माता निर्देशक सम्मान से नवाजा गया।

इसे भी पढ़ें- VHP Pratapgarh: विहिप की बैठक संपन्न, श्री रामोत्सव सहित आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

यह सम्मान उन्हें शिवाला महोत्सव की ओर से महोत्सव के संयोजक शिवेश शुक्ल एडवोकेट की ओर से दिया गया। बता दें कि मंजुल ठाकुर एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं,जो भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने बेल्हा में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ को लेकर फिल्म गोवर्धन का शूटिंग शुरू किया तो बेल्हा की जमीं भोजपुरी सिनेमा बनाने का सिलसिला जारी रहा है अब तक यहां पर उन्होंने दर्जन भर से अधिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर भोजपुरी फिल्म उद्योग में धूम मचा रखा है। बेल्हा में भोजपुरी सिनेमा के निर्माण से यहां के कलाकारों को भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है।

सम्मान पाकर फिल्म निर्माता निर्देशक मंजुल ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मुकेश दूबे, फिल्म अभिनेता प्रेम दूबे, सूर्य प्रताप सिंह, रागिनी सिंह,भरत सिंह प्रधान सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Handball Tournament: हैंडबॉल बालक में स्टेडियम बॉयज और हैंडबॉल बालिका में पीबी कॉलेज बना विजेता

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?