Home » शिक्षा » UPSC Prelims 2025: पोस्टपोन हो सकती है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा? जल्द आ जायेगा कन्फर्मेशन

UPSC Prelims 2025: पोस्टपोन हो सकती है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा? जल्द आ जायेगा कन्फर्मेशन

News Portal Development Companies In India
UPSC Prelims 2025

UPSC Prelims 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की डेट समीप आ रही है। इस साल ये परीक्षा 25 मई को होने वाली है। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने फ़ार्म भरा है वे एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पहगलाम हमले का बदला लेने के लिए लांच किये गये ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद जिस तरह से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है और युद्ध जैसे बने हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि, इसका असर भारत में होने वाली परीक्षाओं पर भी पड़ेगा। ऐसे में यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है और परीक्षा स्थगित की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- UP Police: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, इस लिंक से करें चेक

25 मई को प्रस्तावित है परीक्षा

बता दें कि, इस साल की यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को होना प्रस्तावित है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एग्जाम पोस्टपोन होता है या नहीं… यह हालात पर डिपेंड होगा। अगर यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित होती है, तो आयोग अपनी अधिकारिक बेवसाइट upsc.gov.in पर इसका नोटिस जारी करेगा, लेकिन जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

अगर यूपीएससी IAS, IPS प्रीलिम्स सरकारी नौकरी परीक्षा पोस्टपोन नहीं होती है, तो आयोग 20 से 22 मई के बीच एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड नीचे बताए गये चरणों की मदद से चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ये है ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। अब यहां से Admit Card सेक्शन में जाएं। इसके बाद UPSC Prelims 2025 Admit Card Download Link पर क्लिक करें। ये लिंक तभी एक्टिव होगा जब एडमिट जारी कर दिया जायेगा। अब अपना रोल नंबर, पासवर्ड समेत अन्य मांगी गई डिटेल्स भर दें और सब्मिट कर दें। जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

दिव्यांग अभ्यर्थियों मिलेगी ये सुविधा

बता दें कि, हाल ही में यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 से जुड़ा एक नया नोटिफिकेशन भी जारी किया था, जिसके मुताबिक आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को (PwBD/PwD) प्रारंभिक परीक्षा के लिए Scribe (लेखक) बदलने का विकल्प दिया है। जरूरतमन्द अभ्यर्थी uscsp-upsc@nic.in पर ईमेल भेजकर अपनी मांग रख सकते हैं। स्क्राइब बदलने की रिक्वेस्ट 18 मई शाम 4 बजे तक यूपीएससी को भेजी जा सकती है। इसके बाद की गई रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- SI Recruitment Exam-2021: नहीं निरस्त होगी SI भर्ती परीक्षा 2021, सरकार ने HC में दाखिल किया जवाब

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?