Home » शिक्षा » Flagship Scheme: सिटीजन से नेटीजन, लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी की ओर बढ़ेंगे

Flagship Scheme: सिटीजन से नेटीजन, लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी की ओर बढ़ेंगे

[the_ad id="14540"]
Flagship Scheme

अम्बिकापुर। Flagship Scheme: श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को फ्लैगशिप योजना पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता ने डिजीटल इंडिया में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हम सिटीजन से नेटीजन हो चुके हैं। लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी की ओर भारतीय युवा बढ़ चुका है।

इसे भी पढ़ें- Independence Day: हर्षोल्लास से साई कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस

Flagship Scheme

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. गुप्ता ने समर्थ, साथी, स्वयं आदि पोर्टलों पर उपलब्ध पाठ्यक्रम और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया डिजीटल इंडिया भारत की पहचान हो चुकी है। हम इसी मंच से विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं।

Flagship Scheme

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीक हमारा समय बचाने के साथ गति प्रदान करती है। हम तकनीकी दौर से समृद्ध भारत, विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

Flagship Scheme

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कला एवं समाज विज्ञान के विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन शर्मा ने कहा कि संजय की दिव्य दृष्टि, लंका की सुरक्षा, भक्त हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, पुष्पक विमान की अवधारणा तकनीकी सफलता को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि हमे डिजीटली साक्षर से आगे बढ़ना होगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र दास सोनवानी ने देशभक्तिगीत प्रस्तुत कर सभी को रसासिक्त किया।

 

इसे भी पढ़ें- Sai College: हिना के खुशबू से सजी मेंहदी प्रतियोगता, साई कॉलेज में विद्यार्थियों ने बनायी राखी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?