
-
श्री साई बाबा स्कूल में मना शिक्षक दिवस
-
समाज की बुनियाद है ज्ञान, कर्तव्य और उसका निर्वहन
अम्बिकापुर। Teacher’s Day: शिक्षक अपने से बेहतर नयी पीढ़ी को बनाता है। उसके परिश्रम का ही परिणाम है कि हम ज्ञान आधारित समाज में अपना स्थान बनाये हुए हैं। यह बातें शनिवार को श्री साई बाबा स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने कही। उन्होंने कहा कि आप दुनिया के आदर्श और सम्मानित पेशे से जुड़े हैं। आपका ज्ञान, कर्तव्य और उसका निर्वहन हमारे समाज की बुनियाद है।
इसे भी पढ़ें- Teacher’s Day: समाज और राष्ट्र का निर्माता है शिक्षक: विजय कुमार इंगोले
शिक्षा के साथ संस्कार भी दें

इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती, श्री साई नाथ और सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों का स्वागत तिलक और बैच लगा कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्राची गोयल ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें, जिसे हम पूरा कर रहे हैं। साई स्कूल के शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी से जुड़े हुए हैं। हमारा मानना है कि प्रत्येक विद्यार्थी हमारे लिये महत्वपूर्ण है।
रंगारंग कार्यक्रम हुआ

कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को प्रबंध समिति अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने उपहार प्रदान कर शिक्षक दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। गायन और नृत्य पर सभी ने ताल से ताल मिलाया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति सदस्य रेखा इंगोले ने अपने कर्तव्य और दायित्व निर्वहन के लिए सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका रूहिल सिन्हा, निहारिका लाल और शिक्षक प्रशांत दुबे ने अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Karma Festival: सरगुजा नाचे की मधुर तान के साथ मनाया कर्मा









Users Today : 18

