Home » शिक्षा » Karma Festival: सरगुजा नाचे की मधुर तान के साथ मनाया कर्मा

Karma Festival: सरगुजा नाचे की मधुर तान के साथ मनाया कर्मा

[the_ad id="14540"]
Karma Festival
  • साई कॉलेज में कर्मा त्यौहार की रही धूम

अम्बिकापुर। Karma Festival: श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में मंगलवार को कर्मा मनाया गया। छत्तीसगढ़ी लोकपर्व की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह त्यौहार हमें जल, जंगल, जमीन से जोड़ता है। खेती-किसानी के दौरान बारिश से भीगे परिवेश की खुशी में कर्मा की पूजा की जाती है। कर्मा लोकनृत्य हमारे आदिवासी समाज और छत्तीसगढ़ की पहचान है।

इसे भी पढ़ें- Workshop At Sai College: कला के लिए चाहिए समय और अभ्यास

Karma Festival

डॉ. जगमीत कौर के निर्देशन में महाविद्यालय की कलाकारों ने कर्मा कुहूक गाबो मादर की ताल मा, कर्मा के ताल मा, हाय डारा डोर, सरगुजा नाचे की मधुर तान पर ताल से ताल मिलाया। कलाकारों ने मंच पर समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों के साथ उपस्थित विद्यार्थी भी कर्मा की थाप पर थिरकते नजर आये।

Karma Festival

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद्र दास सोनवानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कला एवं समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा, लाईफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Flagship Scheme: सिटीजन से नेटीजन, लिट्रेसी से कम्प्यूट्रेसी की ओर बढ़ेंगे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?