Home » शिक्षा » Rajat Mahotsav 2025: रंगोली में भा गया मजबूत लोकतंत्र एवं पर्यावरण संरक्षण का दृश्य

Rajat Mahotsav 2025: रंगोली में भा गया मजबूत लोकतंत्र एवं पर्यावरण संरक्षण का दृश्य

[the_ad id="14540"]
रजत महोत्सव 2025
  • रजत महोत्सव 2025 की रंगोली में साक्षरता के लिए किया युवाओं का आह्वान
  • साई कॉलेज की रंगोली में दिखी रंगों की नजाकत

अम्बिकापुर। Rajat Mahotsav 2025:  लोकतंत्र का पर्व चुनाव, मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान, जीवन के लिये पर्यावरण संरक्षण, मानव से मनुष्य बनने के लिए साक्षरता के संदेश का दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रंगोली प्रतियोगिता में दिखा।

इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas: ‘विरासत में मिली है हमारी मातृभाषा हिन्दी’

रंगोली में दिखी मतदान की ताकत 

रजत महोत्सव 2025

रजत महोत्सव 2025 के अवसर स्वीप और क्रिएटिव क्लब के तत्वावधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में एक ओर जहां मतदाताओं को जागरूक करते हुए रंगोली में मतदान और उसकी ताकत को दिखाया गया तो दूसरी ओर स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी की भागीदारी का आह्वान था। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों के लिए मतदान की नयी व्यवस्था को प्रचारित किया गया तो वहीं अपने बेहतर भविष्य की बुनियाद मतदान में दिखी।

शिक्षा का महत्व बताया

रजत महोत्सव 2025

हमे गर्व है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और यही हमारी ताकत तथा विरासत है। साक्षरता पर आधारित रंगोली लोगों के बेहतर जीवन और शिक्षा के महत्व को रंगों से प्रस्तुत किया गया। जीवन में शिक्षा पाना और दूसरों को शिक्षित करना हमारा दायित्व भी है। प्रत्येक युवा का कर्तव्य है कि वह दूसरों को भी साक्षर बनाये। जल, जंगल, जमीन के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

रजत महोत्सव 2025

रजत महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रतियोगता का अवलोकन प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, कवि श्याम कश्यप बेचैन ने किया। प्रतियोगिता के दौरान स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार तिवारी, क्रिएटिव क्लब प्रभारी वन्दना पांडेय तथा सदस्यों ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Alumni Meet: विद्यार्थियों की कामयाबी हमें प्रेरित करती है : इंगोले

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?