
साई कॉलेज का ग्राम कुल्हाड़ी में लगा स्वास्थ्य शिविर
अम्बिकापुर। Health Camp: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी एवं रेड रिबन के तत्वावधान में ग्राम कुल्हाड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ जिसमें सौ से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तथा नि:शुल्क दवायें वितरीत की गयी।
इसे भी पढ़ें- NSS Special Camp: युवाओं से मिटेगी गांव और शहरों के बीच की दूरी
इन बीमारियों की हुई जांच

यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. एल.पी. गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में पीएससी फुंडुरडिहारी के डॉ. आयुषी साहू, अमलेंद्र सिन्हा, तारा सिंह, निलिमा प्रधान, राजेद्र जायसवाल मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में ग्रामीणों का रक्तचाप, मधुमेह, आंख, कान, नाक, गला आदि की जांच की गयी। इस दौरान सहायक प्राध्यापक अभिषेक कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, सुशील कुमार, अनुज, पुर्वेश, राहुल देव, रूपाली,जया, पुजा अनुषा, अभिलाषा आदि ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- World Human Rights Day: समानता और मानवाधिकार का संदेश देती है प्रकृति- सुशील शुक्ला









Users Today : 9

