Home » शिक्षा » Shiksha Choupal: न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुई शिक्षा चौपाल

Shiksha Choupal: न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित हुई शिक्षा चौपाल

[the_ad id="14540"]
Shiksha Choupal

लालगंज, प्रतापगढ़। Shiksha Choupal: विकास क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे कला में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।उन्होंने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

इसे भी पढ़ें- Basant Panchami: वाग्देवी की पूजा के साथ संपन्न हुआ विद्यारंभ संस्कार

योजनाओं की जानकारी दी

उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करें तथा बच्चों के शैक्षिक स्तर को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निपुण भारत अभियान, मध्याह्न भोजन योजना, निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं ड्रेस वितरण योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

बच्चों को रोज भेजें स्कूल 

साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में रुचि लें।शिक्षा चौपाल के दौरान विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, छात्र नामांकन, उपस्थिति तथा शैक्षिक गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर हिमांशु ओझा,योगेश शुक्ला,श्याम मिश्रा,पारितोष ओझा, राजेंद्र तिवारी,आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुर में भी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। यहां आशुतोष शुक्ल, आलोक मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ल, एआरपी ऋषि द्विवेदी आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय रायपुर भगदरा में आयोजित चौपाल में धर्मकुमारी, अजीत पाण्डेय,अर्चना जायसवाल, मणिशंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें-  Shiksha Mahotsav: पीढ़ी में राष्ट्रीयता का भाव जगाए शिक्षा- प्रमोद तिवारी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?