Home » शिक्षा » Republic Day 2026: सदर विधायक ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा

Republic Day 2026: सदर विधायक ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा

News Portal Development Companies In India
RepublicDay2026
  • गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

प्रतापगढ़। Republic Day 2026: आरएसडी पब्लिक स्कूल पूरे अंती में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें- National Voters Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ सदर पूर्व विधायक राजकुमार पाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह बरिया समुद्र, प्रधान डागरारा धर्मेंद्र सिंह, रजनीश शर्मा, आरयसएम कोका-कोला कंपनी उपस्थित रहे।

Republic Day 2026

ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन डॉ. नीरज त्रिपाठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न डांस और गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें प्रमुख रूप से एलकेजी के बच्चों के डांस को सब ने बहुत सराहा। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने स्कूल के अनुशासन बच्चों की प्रस्तुति की खूब प्रशंसा की एवं विद्यालय को सदैव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन एवं बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में सभी बच्चों के अभिभावक एवं कई क्षेत्रीय सम्मानित लोग, प्रधान, बीडीसी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव ने किया। प्रबंधक सानूल सिंह एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को गीता भेंट कर उनका धन्यवाद दिया। अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग किए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।

स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं मधू,  अनुकृति,  राकिया,  विमला,  आयुष सिंह रोहन, कुलदीप, अरविंद आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। अभिभावकों ने कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की l

 

इसे भी पढ़ें- RSS के स्वयंसेवकों ने निकाली युवा साहसिक साइकिल यात्रा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?