Home » शिक्षा » Sports Fest-2026: प्ले हार्ड-पार्टी हार्ड के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट-2026

Sports Fest-2026: प्ले हार्ड-पार्टी हार्ड के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट-2026

News Portal Development Companies In India
IMGAGE
  • स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज और एथलेटिक्स में खिलाड़ी कर रहे कौशल का प्रदर्शन

अम्बिकापुर। Sports Fest-2026:  प्ले हार्ड-पार्टी हार्ड… ये पंक्तियां श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के उद्घाटन अवसर पर अम्बिकापुर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चरन ने कही। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के प्रत्येक पायदान पर है। खेलों से प्रतिस्पर्धा, मनोरंजन के साथ शरीर को शक्ति मिलती है, जो हमें ऊर्जावान बनाती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते श्रेष्ठ प्रदर्शन का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें- Science Exhibition: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी भविष्य की इबारत

खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट 

इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती एवं श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि उम्मेद सिंह चरन ने झंडोत्तोलन कर तीन दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 का आगाज किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।
महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छा शरीर होना आवश्यक है। खेलों से ही हमें स्वस्थ शरीर मिलता है जिसमें स्वस्थ मन, दिमाग का विकास होता है।

खेल भावना से प्रतियोगिता में लें भाग 

Sports Fest-2026

खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेलों से हमें फिटनेस, फ्रेंड, फेमिली और फ्रीडम मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लीजिये।

Sports Fest-2026

अतिथियों ने खिलाड़ियोंं से परिचय प्राप्त किया और गोला फेंक कर उत्साहवर्धन किया। स्पोर्ट्स फेस्ट के दौरान, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज, ऊंची कूद, लम्बी कूद आदि प्रतियोगितायें खेली जायेंगी।

Sports Fest-2026

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगमीत कौर ने किया। अतिथियों को आभार एनईपी समन्वयक डॉ. आर.एन शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनिता चरन, प्रबंध समिति की सदस्य अलका इंगोले, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर साईंस एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Little Master Chef: अभिभावक और विद्यार्थियों ने लिटिल मास्टर सेफ में लिया स्वाद का आनन्द

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?