Home » शिक्षा » Poster Competition: दिव्यांगों के लिए पोस्टर पर दी आवाज, हम साथ-साथ हैं…

Poster Competition: दिव्यांगों के लिए पोस्टर पर दी आवाज, हम साथ-साथ हैं…

News Portal Development Companies In India
Poster Competition
  • साई कॉलेज में आयोजित हुई पोस्टर, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता

अम्बिकापुर। Poster Competition:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय दिव्यांगता सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता के साथ निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। युवा गतिविधि सेल के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जहां दिव्यांगता के अवसर को दिखाया, तो वहीं दिव्यांगों के लिए समाज का आह्वान भी किया।

इसे भी पढ़ें- Salad Competition: आपरेशन सिंदूर और विकसित भारत से सजी सलाद प्रतियोगिता

दिव्यांगों के गुणों को स्वीकारें

Poster Competition

दिव्यांगता पर आधारित पोस्टर में एबिलिटी और डिसएबिलिटी विषय पर बने पोस्टर ने सभी को विभोर कर दिया। डिसएबिलिटी नहीं बल्कि एबिलिटी को विषय बनाइये। व्यक्ति की दिव्यांगता के साथ उसके गुणों को स्वीकारने का आह्वान था।

Poster Competition

प्रतियोगियों के पोस्टर में एक ओर जहां दिव्यांगों की पीड़ा, अवसर की चाहत दिखी, तो दूसरी ओर समाज के सहयोग और युवाओं ने उनके आंसुओं को पोछने का आवश्वासन दिखा।

वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई

युवा गतिविधि सेल प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें युवाओं ने भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अशक्त को सशक्त बनाने में सहयोग करें। दिव्यांगों के साथ सहयोगात्मक रवैया ही समाज को साथ-साथ एक मंच पर लायेगा।

प्रतियोगिता के दौरान सहायक प्राध्यापक स्वाती शर्मा, रौनक निशा, तुलिका सिन्हा, संजय कुमार ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Science Exhibition: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी भविष्य की इबारत

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?