
-
शैक्षिक भ्रमण में देखा जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, धौली शांति स्तूप, लिंगराज मंदिर, कीट्स विश्वविद्यालय, नन्दन कानन
अम्बिकापुर। Educational Tour: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, धौली शांति स्तूप, लिंगराज मंदिर की विरासत और धरोहरों से रूबरू हुए। जगन्नाथ मंदिर में विद्यार्थियों ने आस्था का उद्गम देखा तो वहीं पर मंदिर की वास्तु शैली और उसकी छाया, झंडे की स्थिति से अवगत हुए। मंदिर पर आने वाली हवाओं की गति और धूप के प्रभाव को देखा।
इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: विद्यार्थियों की सफलता ही हमारी विरासत
प्रेरक लगा उत्कल का इतिहास

कोणार्क सूर्य मंदिर में स्थापत्य कला, रथ, समय चक्र, सूर्य की पड़ने वाली प्रथम किरण का रोमांच नजर आया। दीवारों पर बने शिल्प आकर्षण का केन्द्र रहा। विद्यार्थियों को उत्कल का इतिहास प्रेरक लगा। कोणार्क मंदिर का चुम्बक अपने विज्ञान की विरासत को बताता है।
धौली शांति स्तुप में बौद्ध धर्म की विरासत प्रेरित करती नजर आयी। सम्राट अशोक के ह्दय परिवर्तन का स्थल देखा। यहां पर अशोक ने बौद्ध धर्म का अंगीकार किया।

विद्यार्थियों ने पुरी का गोल्डन बीच, समुद्र का किनारा देखा जो भौगोलिक स्थितियों को प्रस्तुत करता नजर आया। कीट्स विश्वविद्यालय का शैक्षिक परिवेश और नन्दन कानन की जैव विविधता अविस्मरणीय रही। इस शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र दास सोनवानी और सूर्य ज्योति शर्मा ने किया।
इसे भी पढ़ें- Farewell Party: हमें गौरवान्वित करती है आपकी सफलता









Users Today : 11

