Home » शिक्षा » SSBAM Farewell: विपरीत परिस्थितियों में ही होती है हौसले और जज्बे की परीक्षा

SSBAM Farewell: विपरीत परिस्थितियों में ही होती है हौसले और जज्बे की परीक्षा

News Portal Development Companies In India
image
  • रंगारंग प्रस्तुतियों से वरिष्ठों को फेयरवेल में

अम्बिकापुर। SSBAM Farewell:  सफलता के लिये हौसला और जज्बा चाहिए, जिस युवा में समर्पण है, उसी ने सफलता भी हासिल किया है।
यह बातें सोमवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के तत्वावधान में आयोजित विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आप अपने विभागाध्यक्ष राकेश कुमार सेन की कहानी का अनुसरण कीजिये। प्रत्येक युवा के लिए परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हों, उसका समाधान करना और सफलता प्राप्त करना ही लक्ष्य होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- SSBAM Farewell: सितारों से आगे जहां और भी हैं…के साथ विदा हुए साइबर वैली के मर्मज्ञ

SSBAM Farewell

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आपकी सफलता महाविद्यालय को गौरवान्वित करती है। स्नातक के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के साथ ही जॉब के भी अवसर हैं। इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राध्यापकों का स्वागत बैच लगा कर तथा पुष्प गुच्छ प्रदार कर किया गया।

SSBAM Farewell

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन ने कहा कि यह अवसर स्नातक की उपाधि पूरी होने और स्नातकोत्तर के लिए तैयारी का है। आप उच्च शिक्षा के साथ पेशेवर क्षेत्र में भी सफलता हासिल करें और अपनी सफलताओं की कड़ी से महाविद्यालय परिवार को अवश्य अवगत करायें। आपकी सफलता नये विद्यार्थियों के लिए पाथेय होगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ अपने वरिष्ठों को विदाई दी।

SSBAM Farewell

इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Farewell 2026: सीखने की ललक ही है विद्यार्थी जीवन का तोहफा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?