
-
प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक दिलाते हैं कला संकाय के विषय
-
रंगारंग प्रस्तुतियों से वरिष्ठों को दी विदाई
अम्बिकापुर। Farewell Ceremony: कला और मानविकी संकाय के विषय प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष रूप से पसन्द किये जाते हैं, क्योंकि समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, हिन्दी, एंथ्रोपोलॉजी, राजनीतिशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, दर्शन, संस्कृत, मनोविज्ञान जैसे विषयों में अच्छे अंक मिलते हैं। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला एवं समाज विज्ञान विभाग के विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने कही।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: विश्व महिला दिवस पर प्राचार्य ने स्त्री शक्ति को किया सम्मानित
सामान्य ज्ञान अच्छी तैयारी होती है

उन्होंने कहा कि, इन विषयों के अध्ययन से अपना विषय तो तैयार होता ही है बल्कि सामान्य अध्ययन की अच्छी तैयारी हो जाती है। उन्होंने कहा कि कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के साथ ही प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपनी सफलताओं के साथ महाविद्यालय परिवार से जुड़े रहें। आपकी सफलता हमें गौरवान्वित करती है।
NCERT की 9वीं से 12वीं तक पुस्तकों का करें अध्ययन
इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती एवं साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी का स्वागत बैच लगाकर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कला एवं समाज विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा ने कहा कि यह अवसर आपके स्नातक होने और उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि यदि आप कम्पटीशन की दुनिया में जाना चाहते हैं, तो एनसीईआरटी की 9वीं से 12वीं तक पुस्तकों को ठीक से अध्ययन कर लें। इससे आपको अच्छी पाठ्य सामग्री मिल जायेगी।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, विज्ञान के विद्यार्थी कला के विषय चुन कर सफलता हासिल कर लेते हैं लेकिन हम अपने ही विषय में पीछे रहे जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विशेष योजना बनाइये, सफलता अवश्य मिलेगी। आपसे महाविद्यालय का रिश्ता हमेशा बना रहेगा। इस अवसर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से अपने वरिष्ठों को विदाई दी।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आशिफ एवं पिंकी राजवाड़े ने किया। कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- SSBAM Farewell: विपरीत परिस्थितियों में ही होती है हौसले और जज्बे की परीक्षा









Users Today : 31

