Home » शिक्षा » Yuva Sansad 2026: युवा संसद 2026 में दिखी लोकतंत्र की गरिमा

Yuva Sansad 2026: युवा संसद 2026 में दिखी लोकतंत्र की गरिमा

News Portal Development Companies In India
IMAGE
  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रायें संसद की कार्यवाही से हुईं अवगत

लखनपुर। Yuva Sansad 2026: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में ‘युवा संसद 2026 का भव्य आयोजन हुआ एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव, युवा गतिविधि प्रभारी अंजना श्रीवास्तव तथा अंकिता राजवाड़े ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसे भी पढ़ें- Silver Jubilee: छात्रों को NDA क्लियर करने और सैनिक स्कूल में प्रवेश में जुड़ी जानकारी दी

युवा संसद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय संसदीय प्रणाली, कार्यवाही, विधेयक (बिल) प्रस्तुत करने, उस पर चर्चा करने एवं पारित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्राओं ने लोकतांत्रिक मूल्य, संवाद की कला तथा नेतृत्व क्षमता का परखा और सीखा।

Ambikapur

छात्राओं ने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निर्वहन किया। स्पीकर की भूमिका में शिक्षिका अंकिता ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। प्रधानमंत्री की भूमिका में आंचल, कैबिनेट में (महिला एवं विकास मंत्री), विद्यावती (कृषि मंत्री), सुधा (वित्त मंत्री), चांदनी (कानून मंत्री) एवं नाजिया (स्वास्थ्य मंत्री) ने अपने-अपने विभागों का प्रतिनिधित्व किया।

Ambikapur

सदस्य के रूप में ईशा, सविता, मीरा एवं अन्य छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विपक्ष की ओर से चंचल, कविता, प्रीति, प्रीति संजना चांदनी प्रश्न काल की महत्ता से अवगत कराया। प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक बहस हुई। सत्ता पक्ष द्वारा सभी प्रश्नों के संतोषजनक जवाब दिये गये।

Ambikapur

प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘युवा संसद 2026 में छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की तथा उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

 

इसे भी पढ़ें- Holi 2026: साई कॉलेज में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?