
प्रतापगढ़। CBSE Board Results: नगर के सिविल लाइन्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के 10वीं कक्षा के शत प्रतिशत बच्चों ने अच्छे अंक हासिल कर जिले में अपना परचम लहराया है।
इसे भी पढ़ें- Teacher Honour: स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए शिक्षक
प्रिंसिपल फादर ग्रेगरी डिसूजा ने बताया कि सीबीएससी के 10वीं के नतीजों में प्रथम स्थान पर व्यवसायी अशोक अग्रवाल के भतीजे गौरव अग्रवाल की बेटी अनुष्का अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

वहीं द्वितीय स्थान पर अभिज्ञान उपाध्याय 96.8 प्रतिशत अंक, तृतीय स्थान पर रजत सिंह 95.6 प्रतिशत अंक, चतुर्थ पर अविरल स्वरूप यादव 95 प्रतिशत अंक, पंचम पर अदीप श्रीवास्तव 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में श्रेयशी सिंह 93.8 प्रतिशत, श्रेयांश कुमार 93 प्रतिशत, नईशा 92.8 प्रतिशत, स्वर्णिमा तिवारी 92.6, अयान खान 92.4 प्रतिशत सहित 104 बच्चों ने बेहतरीन अंक हासिल कर अपने स्कूल तथा माता पिता का नाम रोशन किया।
प्रशासन विभाग के डॉ. सौरभ सिन्हा ने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीचर आशीष कुमार त्रिपाठी, डॉ संगीता डिसूजा, बनींन मिर्जा, दीपक कुमार, एला मैथी, तंजीम इलियास, आकांक्षा त्रिपाठी, शिशिर कुमार आदि ने बच्चों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
वहीं अनुष्का अग्रवाल के विद्यालय में प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल करने जहां विद्यालय परिवार में खुशी जाहिर की। वहीं अनुष्का की माता अनुपमा अग्रवाल व दादी बबिता अग्रवाल सहित अन्य परिवारी जनों ने बेटी के उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें- Judge Farewell: न्यायाधीश के न्यायप्रिय व निष्पक्ष कार्यकाल की हुई सराहना





Users Today : 75

