Home » शिक्षा » Farewell 2026: विशेष व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं कला संकाय के विषय- डॉ. राजेश

Farewell 2026: विशेष व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं कला संकाय के विषय- डॉ. राजेश

[the_ad id="14540"]
Farewell 2026:
  • विदाई समारोह को संस्मरणों से किया जीवंत

अम्बिकापुर। Farewell 2026: कला संकाय के विषय व्यक्तित्व निर्माण करते हैं और इससे समाज की बुनियाद मजबूत होती है। यह बातें शनिवार को भूगोल एवं एमएसडब्ल्यू विभाग के विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपने जो महाविद्यालय के विद्यार्थी जीवन में सीखा, वह आपकी पहचान है। अपनी पहचान को गुणवत्ता के साथ जोड़ें क्योंकि सफलता ही आपको स्थापित करेगी। इस अवसर पर डॉ. श्रीवास्तव ने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

इसे भी पढ़ें- Red Cross Day: सेवा और करूणा का पर्याय है रेडक्रॉस

इससे पहले प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी का स्वागत बैच लगाकर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

Farewell 2026

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कला एवं मानविकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा ने कहा कि सफलता के साथ भी सफलता के बाद भी महाविद्यालय परिवार आपके साथ है। आप अपनी सफलताओं से हमें अवगत करायें जिस पर हमारे जश्न की बुनियाद तैयार होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आर्ट्स के विद्यार्थी हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आर्ट्स विषय का चयन कर सफलता हासिल करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग, प्रदेश के आयोगों में वरियता सूची में आर्ट्स विषय के प्रतियोगी शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप सुनियोजित तरीके से पढ़ाई कीजिये, सफलता आपके साथ होगी।

Farewell 2026

प्रवीण खलखो, साहिना परवीन, खूशबू तिर्की ने कॉलेज के दिनों की यादें साझा कीं। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पूजा मिश्रा और करीना भगत ने किया।

कार्यक्रम के दौरान कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष शैलेष देवांगन तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Educational Tour: करजी कृषि फार्म में विद्यार्थियों ने देखी उद्योग आधारित खेती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?