
अम्बिकापुर। Education Visit: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीसीए द्वितीय सेमेस्टर एवं एम.एससी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोशल स्किल आउटरीच के तहत नेशनल इन्फार्मेटिक सेन्टर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्याथियों ने सूचना प्रौद्योगिकी, ई-गवर्नेंस एवं सरकारी डिजिटल सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत हुए तथा व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षता हासिल किये।
इसे भी पढ़ें- Farewell 2026: विशेष व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं कला संकाय के विषय- डॉ. राजेश
सर्वर रूम- डाटा सेंटर रूम की गतिविधियां देखी

विद्यार्थियों ने एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, सर्वर रूम एवं डाटा सेंटर रूम की गतिविधियों को देखा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में विद्यार्थियों को सरकारी विभागों में उपयोग होने वाली आधुनिक डिजिटल संचार प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। गरियाबंद के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नेहरू लाल निराला से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिजिटल कम्युनिकेशन एवं ई-गवर्नेंस प्रणाली की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिला।
साइंटिस्ट-डी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जि़याउर रहमान ने विद्यार्थियों को एनआईसी की कार्यप्रणाली, ई-गवर्नेंस सेवायें, नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा, सर्वर प्रबंधन एवं सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताया।
इन्होंने किया सहयोग

सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अभिलेख चंद्राकर, नेटवर्क इंजीनियर शैलेन्द्र कुशवाहा, नवेद अंसारी ने विद्यार्थियों को सर्वर प्रबंधन, नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा स्टोरेज, डाटा बैकअप एवं साइबर सुरक्षा प्रणाली का प्रदर्शन कर व्यावहारिक जानकारी दी। शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व कम्प्यूटर एंड आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता ने किया तथा राहुल कुंडू ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- Red Cross Day: सेवा और करूणा का पर्याय है रेडक्रॉस






Users Today : 38

