
-
साई कॉलेज में पौधरोपण कर मना पर्यावरण दिवस
अम्बिकापुर। World Environment Day: जब हम पर्यावरण के प्रति सचेत होते हैं तो अपनी नयी पीढ़ी के लिए सौगात तैयार देते हैं। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान के दौरान प्राचार्य डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन हमारी आवश्यकता है और इसे बचाना हमारा दायित्व है। हरियाली रहेगी तो श्वास लेने के लिए स्वच्छ हवा मिलेगी, बारिश अच्छी होगी तो बेहतरीन फसल मिलेगी। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि हमे विकास तो चाहिए लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं बल्कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए।
इसे भी पढ़ें-Life Science: लाइफ साइंस के लिए भरपूर अवसर, साई कॉलेज में वरिष्ठों को दी भावपूर्ण विदाई
पर्यावरण की महत्ता पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष और इको क्लब प्रभारी डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि हमारा महाविद्यालय पर्यावरण और हरियाली का मॉडल है। पौधरोपण से हरियाली को हमेशा मजबूत किया गया है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वीप नोडल डॉ. अजय कुमार तिवारी ने पृथ्वी पर हुए उल्कापात, डायनोसोर के विलुप्त होने, सुनामी, कोरोना काल के दौरान पर्यावरण की बदली स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के संतुलन में दूसरे ग्रहों को बड़ा योगदान है। हमे हवा, पानी की गुणवत्ता बनाये रखनी होगी।
हरियाली बचाने और संवर्धन का आह्वान

डॉ. जगमीत कौर ने शैक्षिक गतिविधियों के दौरान पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को हरियाली बचाने और संवर्धन के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन इको क्लब सदस्य दीपक तिवारी ने किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा और वर्तमान जीवन में होने वाले पर्यावरणीय बदलाव से अवगत कराया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में अभिभावक और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी, कंचन साहू, विभा तिवारी, चांदनी व्यापारी, रेखा हलदार, सूर्य ज्योति, रागिनी सिंह तथा विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Education Visit: NIC में संचार और डेटा संरक्षण से अवगत हुए साई कॉलेज के विद्यार्थी






Users Today : 70

