Home » शिक्षा » Ambikapur News: लक्ष्य बनाओ, सफलता मिलेगी, साई बाबा कॉलेज में नव प्रवेशियों को संदेश

Ambikapur News: लक्ष्य बनाओ, सफलता मिलेगी, साई बाबा कॉलेज में नव प्रवेशियों को संदेश

[the_ad id="14540"]
Ambikapur News
  • अतिथियों ने एडऑन कोर्स के प्रमाणपत्र किये वितरित

अम्बिकापुर। Ambikapur News: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन तथा तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का एडऑन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसे भी पढ़ें- Crisis Management: ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्राइसिस मैनेजमेंट जरूरी

पाठ्यचर्या से अवगत कराया 

Ambikapur News

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. ओंकार चंद्र शर्मा, बीके पुष्पा तथा प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती तथा श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर तथ पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।
प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाइये, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की पाठ्यचर्या से अवगत कराया।

विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Ambikapur News

ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू से पधारे मुख्य अतिथि प्रो.ओंकार चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों सकारात्मक रहने के टिप्स दिये। बीके पुष्पा ने कहा कि समाज के लिए सकारात्मक होना होगा। इस दौरान उन्होंने राजयोग कराया। अतिथियों ने महाविद्यालय में संचालित 18 एडऑन कोर्स का प्रमाणपत्र वितरित किया।
विद्यार्थियों को दिलाई प्रतिज्ञा

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन प्रतिज्ञा दिलायी। इस अवसर पर प्रो. ओंकार चंद्र शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक पल्लवी द्विवेदी तथा देवेन्द्र दास सोनवनी तथा आभार एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा ने प्रकट किया।

Ambikapur News

कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाईफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के प्रभारी डॉ. डाली शर्मा तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Education News: विद्यार्थियों के लिए उन्मुक्त आकाश है महाविद्यालय

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?