Home » शिक्षा » Nasha Mukti Shapath: प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने ली नशा से मुक्ति की शपथ

Nasha Mukti Shapath: प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने ली नशा से मुक्ति की शपथ

[the_ad id="14540"]
Nasha Mukti Shapath
  • ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका विद्या ने दिलायी शपथ

अम्बिकापुर। Nasha Mukti Shapath: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अम्बिकापुर शाखा की संचालिका बीके विद्या ने नशा से मुक्ति की शपथ दिलायी। उन्होंने प्राध्यापक और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शरीर को नशा मुक्त रखने से परिवार, समाज और देश नशा मुक्त होगा।

इसे भी पढ़ें- Ambikapur News: लक्ष्य बनाओ, सफलता मिलेगी, साई बाबा कॉलेज में नव प्रवेशियों को संदेश

नशा मानवता का सबसे बड़ा नुकसान

AMBIKAPUR

नशे से परिवार, समाज, देश को क्षति उठानी पड़ती है जो मानवता का सबसे बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए नशा मुक्त भारत बनाना ही होगा।

नशा से दूर रहना चाहिए

AMBIKAPUR

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक प्राध्यापक, विद्यार्थी को नशा से दूर रहना होगा और दूसरों को नशा से रोकना भी है। डॉ. श्रीवास्तव ने इस दौरान महाविद्यालय के स्वीप अम्बेसडर निषा निशाद और चंद्र प्रकाश राजवाड़े के नाम की घोषणा की।

AMBIKAPUR

इस अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी अध्यक्ष डॉ. डॉली शर्मा, बीके पुष्पा, बीके बसमती, बीके खिलानन्द तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Crisis Management: ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्राइसिस मैनेजमेंट जरूरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?