
Allu Arjun Arrested: ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सुपरस्टार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अभिनेता को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
इसे भी पढ़ें- Allu Arjun Video: अल्लू अर्जुन के पैर छूने के लिए दौड़ पड़ा फैन, फिर जो हुआ, वह हैरान करने वाला था
तेलंगाना हाईकार्ट में याचिया दायर कर चुके हैं एक्टर
अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने गिरफ्तार किया। इसी पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अभिनेता को बाद में दिन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार
Big Breaking:-
Hero #AlluArjun Arrested Video visuals #Pushpa2TheRule #AlluArjunArrest pic.twitter.com/BWYHg3KpTy
— ℝℂ????????????_???????? (@Abhayti05059972) December 13, 2024
4 दिसंबर की है घटना
यह घटना 4 दिसंबर की है। उस वक्त, अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए संध्या थिएटर पहुंचे थे। इसकी खबर मिलते हैं अचानक से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस घटना में रेवती नाम की एक 39 वर्षीय महिला की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उसका आठ वर्षीय बेटा बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को एक्टर अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मृतका के परिवार ने दर्ज कराई थी FIR

हैदराबाद पुलिस के सेंट्रल जोन के सहायक पुलिस आयुक्त अक्षांश यादव ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बताया था कि “धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 118 (1) आर/ डब्ल्यू 3 चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ने मृतक के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर धारा (5) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। थिएटर में अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए हैं।
अल्लू अर्जुन ने जताया था दुःख
वहीं अल्लू अर्जुन ने भी अपने एक्स हैडल से एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने महिला की मौत पर शोक जताया था। अभिनेता ने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चे के चिकित्सा खर्च को कवर करने का भी वादा किया था। इसके अलावा, उन्होंने अपने बच्चों की भविष्य की सभी जरूरतों को पूरा करने की बात कही थी।
इसे भी पढ़ें- Jaat Teaser Out: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का टीजर आउट, अल्लू अर्जुन से भी ज्यादा खतरनाक दिखा अंदाज









Users Today : 12

