Home » मनोरंजन » Anushka Shetty: 43 की उम्र में सिंगल हैं अनुष्का, जुड़ चुका है कई बिजनेसमैन और एक्टर के साथ नाम

Anushka Shetty: 43 की उम्र में सिंगल हैं अनुष्का, जुड़ चुका है कई बिजनेसमैन और एक्टर के साथ नाम

News Portal Development Companies In India
Anushka Shetty

Anushka Shetty: इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में तो दिन, लेकिन उनकी प्रेम कहानियां हमेशा चर्चा में रहीं और अधूरी रहीं। जीनत अमान से लेकर रेखा और सुष्मिता सेन तक के रोमांटिक रिश्ते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम एक ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 43 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। हालांकि इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम कई सुपरस्टार, क्रिकेटर और बिजनेसमैन के साथ जुड़ा, लेकिन कोई भी रिश्ता शादी में मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि ये एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं।

इसे भी पढ़ें- Neha Kakkar Song: नेहा कक्कड़ की आवाज सुन, अनु मालिक ने पीट लिया खुद का मुंह, देखें वायरल वीडियो

हाल ही मनाया 43वां जन्मदिन

Anushka Shetty

वैसे तो आप इंडस्ट्री के ऐसे स्टार्स को जानते होंगे जो 40 साल की उम्र के बाद भी सिंगल हैं, लेकिन उनके लव अफेयर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे जिन्होंने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। उनका नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा इस अभिनेत्री ने कई बड़े सितारों वाली हिट फिल्मों में काम किया है जिनके साथ उनका नाम भी जुड़ा है। इसके बावजूद भी यह अभिनेत्री अभी तक कुंवारी है, लेकिन अकेले ही करोड़ों की मालकिन है।

हमेशा मिस्ट्री रही लव लाइफ 

43 वर्ष की इस एक्ट्रेस का नाम कई सुपरस्टार्स, क्रिकेटरों और कई बड़े बिजनेसमैन के साथ जुड़ा, लेकिन उनकी लव लाइफ और रिश्ते हमेशा एक रहस्य बने रहे। उनके फैंस को कभी पता नहीं चल पाया कि एक्ट्रेस किसे और कब डेट कर रही हैं। पांच फुट 10 इंच की लंबाई, दिलकश अदाएं, लंबे घने बाल और जबरदस्त पर्सनैलिटी वाली इस अभिनेत्री के लाखों-करोड़ों फैंस हैं। इस खूबसूरत  एक्ट्रेस का नाम अनुष्का शेट्टी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UV Creations (@uvcreationsofficial)

स्वीटी शेट्टी है असली नाम 

अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में अपना 43वां जन्मदिन मनाया। उनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है, लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर अनुष्का शेट्टी रख लिया था। उनका जन्म 7 नवंबर 1981 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। वह बहुत ही मंझी हुई अभिनेत्री हैं। उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज, बैंगलोर से कंप्यूटर एप्लीकेशन से स्नातक किया है। एक अभिनेत्री के रूप में करियर बनाने से पहले वे योग सिखाती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2005 में आई फिल्म ‘सुपर’ से की थी।

बाहुबली में निभा चुकी हैं लीड रोल 

Anushka Shetty

अनुष्का ने ‘लक्ष्यम’ और ‘शौर्यम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं। उन्हें डार्क फैंटेसी फिल्म ‘अरुंधति’ में दोहरी भूमिका निभाने का मौका भी मिला और लोगों ने उनके किरदार को पसंद भी किया। हालांकि उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ थी जिसमें उन्होंने देवसेना का किरदार निभाया था। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री की क्वीन भी कहा जाता है। इसके अलावा उनका नाम कई सह-कलाकारों, क्रिकेटरों और बिजनेसमैन के साथ भी जुड़ चुका है।

प्रभास के साथ जुड़ चुका है नाम 

अनुष्का का नाम प्रभास, नागा चैतन्य, कृष जगरलामुडी, गोपीचंद, क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और दो बिजनेसमैन के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की। प्रभास के साथ उनके रिश्ते की चर्चा लंबे समय तक मीडिया में रही। इसके अलावा उनकी शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ी। एक्ट्रेस ने एक बार राहुल द्रविड़ को अपना क्रश बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका नाम क्रिकेटर के साथ जोड़ना शुरू कर दिया था। अपने कई अफेयर्स की अफवाहों के बावजूद, 43 साल की उम्र में भी वह सिंगल हैं।

 

 एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ लेती हैं फीस 

अनुष्का शेट्टी 19 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वह अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह इस इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कथित तौर पर वे एक फिल्म के लिए चार से पांच करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। साल 2022 तक उनकी नेटवर्थ 110 से 120 करोड़ रुपये के बीच थी। उनके गैराज में बीएमडब्ल्यू और ऑडी क्यू5 जैसी लग्जरी कारें भी हैं। काम की बात करें तो वह जल्द ही कृष जगरलामुडी की फिल्म ‘घाटी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्टर उनके जन्मदिन अपर जारी किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- ‘सिंघम अगेन’ ने थियेटर्स में मचाया धमाल, बनी रोहित और अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?