Home » मनोरंजन » War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ के टीजर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज

War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ के टीजर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज 

[the_ad id="14540"]
War 2 Teaser

War 2 Teaser: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर का 21 मई को साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन  के मौके पर रिलीज हुआ है। इस टीजर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया। इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और महज कुछ ही घंटों में यह तेजी से वायरल हो गया। ‘वार 2’ के टीजर को अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे खूब देख रहे हैं और एक-दूसरे को शेयर भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- ‘War 2’ Star Cast Fees: ‘वॉर 2’ के लिए ऋतिक रोशन ने वसूली मोटी फीस, जानें रिलीज डेट

यूट्यूब पर किया गया रिलीज

War 2 Teaser: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'वॉर 2' का टीजर का 21 मई को साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन  के मौके पर रिलीज हुआ है। इस टीजर

टीजर मंगलवार सुबह 11 बजे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। रिलीज के मात्र  24 घंटों में इसे 23.47 मिलियन यानी करीब 2.34 करोड़ व्यूज मिल गए। हिंदी में इसे 20 मिलियन, तेलुगु में 3.1 मिलियन और तमिल में करीब 4 लाख व्यूज मिले। बताया जा रहे है कि, यह टीजर अब बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीजर में से एक बन गया है।

वॉर 2′ के टीजर ने तोड़े कई रिकॉर्ड

War 2 Teaser

‘वॉर 2’ के इस टीजर ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सलमान खान की ‘भारत’ और ऋतिक रोशन की ही फिल्म ‘फाइटर’ को पीछे छोड़ते हुए यह टीजर यूट्यूब पर 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पांच बॉलीवुड टीजर में से एक बन गया है। यह अब 5वें नंबर पर है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी सफलता से कम नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

इन फिल्मों के टीजर सबसे ज्यादा देखे गये

सिकंदर टीजर 1 – 41.6 मिलियन

डंकी – 36.8 मिलियन

मैदान – 29.5 मिलियन

सिकंदर टीजर 2 – 24 मिलियन

वॉर 2 – 23.47 मिलियन

फाइटर – 23.1 मिलियन

एनिमल – 22.6 मिलियन

भारत – 21.5 मिलियन

कलंक – 20 मिलियन

संजू – 19.1 मिलियन

इस डेट को होगी रिलीज

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘वार 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। ये फिल्म यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनाई गई है। यह फिल्म ‘टाइगर’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों के बाद जासूसी जगत की छठी फिल्म है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त 2025 को देश भर के थियेटर्स में दस्तक देने वाली है। फैन्स को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब देखना ये होगा कि, जिस तरह से फिल्म के टीजर को रिस्पांस मिला है, क्या वैसे ही फिल्म को भी मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें- Kiara Advani Upcoming Movie: सामने आया कियारा का डांस वीडियो, फिल्म ‘गेम चेंजर के इस गाने की रिहर्सल करतीं आईं नजर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?