Home » मनोरंजन » ‘Housefull 5’ First Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई ‘हाउसफुल 5’, पहले ही दिन कमाए करोड़ों

‘Housefull 5’ First Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई ‘हाउसफुल 5’, पहले ही दिन कमाए करोड़ों

News Portal Development Companies In India
Housefull 5

Housefull 5: दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अक्षय कुमार अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का बज बन चुका है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। मेकर्स ने ‘हाउसफुल 5’ के गाने भी रिलीज कर दिए हैं,जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। 2025 की ये बहु प्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी 6 जून यानी आने वाले शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Housefull 5: रिलीज हुआ  ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर, इस डेट को आयेगी फिल्म

खुल गई एडवांस बुकिंग विंडो

Housefull 5

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग की विंडो खुल गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और 11 हजार 714 टिकट बिक गए हैं। इस बिक्री से फिल्म ने 48.01 लाख रुपए का कलेक्शन भी कर लिया है। ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 2.83 करोड़ रुपए हो गया है।

फैंस को पसंद आया था ट्रेलर

इससे पहले हाल ही इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था जी फैन्स को काफी पसंद आया था। कामेडी ड्रामा से भरपूर ट्रेलर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्हें  ट्रेलर के कुछ सीन को पसंद आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद अब फैन्स को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार है। ट्रेलर में फैन्स को अक्षय कुमार की एक्टिंग बहुत पसंद आ रही है और वे सोशल मीडिया पर अक्षय की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 यूजर कर रहे कमेंट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख भी दर्शकों को हंसाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाउसफुल 5 का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स फूले नहीं  समा रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा है ‘बेहद अच्छा ट्रेलर है,  मनोरंजन से भरपूर ट्रेलर है। अक्षय कुमार की कॉमेडी अच्छी है। छोटी बच्ची हो क्या मेम बहुत अच्छा है।

ये कलाकार आएंगे नजर

Housefull 5

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ बंदरों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हाउसफुल 5’ के लिए नॉस्टैल्जिक एंगल बेहद प्रभावी साबित होगा। ट्रेलर में यह सीन सबसे शानदार है। एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है, ‘कॉमेडी के मामले में अक्षय कुमार को कोई नहीं हरा सकता।’

बता दें कि फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, कृति खरबंदा, सौंदर्या शर्मा, अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।

जैकलीन और नरगिस लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

‘हाउसफुल 5’ अगले महीने 6 जून को रिलीज होगी। इस बार संजय दत्त की एंट्री अलग ही रंग लेकर आई है। ट्रेलर में उन्होंने अपने दमदार डायलॉग्स और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है। जैकलीन और नरगिस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

साजिद नाडियावाला निर्देशित फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर फिल्म विशेषज्ञ जोगिंदर टुटेजा ने लिखा, ‘हाउसफुल 5 का ट्रेलर बिल्कुल वैसा ही मनोरंजक है जैसी कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी से उम्मीद थी। इसमें नॉन-स्टॉप ‘ज्यादा मत सोचो’ वाला मनोरंजन शामिल है।’ एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए डायलॉग्स की सराहना की है। उन्होंने अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, “उनकी एक्टिंग शानदार है और डायलॉग्स भी बेहतरीन हैं। अक्षय कुमार की वापसी हो रही है।”

 

इसे भी पढ़ें- OTT पर जल्द रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की ये धांसू फिल्म, जानें कहां देख पाएंगे आप

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?