Home » मनोरंजन » Housefull 5 Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ ने तोड़े 14 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

Housefull 5 Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ ने तोड़े 14 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

[the_ad id="14540"]
Housefull 5

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: ‘हाउसफुल’ का नाम सुनते ही लोगों के दिल और दिमाग में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, परेश रावल और रितेश देशमुख की कॉमेडी चलने लगती है। अब ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। हालांकि, इस फिल्म में परेश रावल नहीं है। बावजूद इसके इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही गर्दा उड़ा दिया और इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। आज फिल्म का दूसरा दिन है। आज भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी है। आइए जानते हैं, फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है।

इसे भी पढ़ें-Housefull 5′ First Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई ‘हाउसफुल 5’, पहले ही दिन कमाए करोड़ों 

ये कलाकार आ रहे नजर

Housefull 5

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्राफ, जैकलिन फर्नांडिस और नरगिस अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। वहीं, फिल्म क्रिटिक्स सैक्निल्क द्वारा जारी किये गये आंकड़ों पर गौर करें, तो फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 3:25 बजे तक 7.74 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.09 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि, आज के आंकड़े अभी फाइनल नहीं है। अभी इसमें और इजाफा होगा क्योंकि जो भी आंकड़े आये हैं, वे 3: 25 बजे तक के ही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

इन फिल्मों को पछाड़ा

बता दें कि, हाउसफुल 5 ने इस साल अब तक 14 फिल्मों के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने सिर्फ दो दिन में सिकंदर, स्काई फ़ोर्स, छावा, रेड 2, जाट और भूल चूक माफ़ समेत इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों में लाइफ टाइम कलेक्शन के आंकड़े को पार कर लिया है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने फतेह, लवयापा, चिड़िया, आजाद, इमरजेंसी, मेरे हस्बैंड की बीवी, क्रेजी, बैडऐस रविकुमार, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, कंपकंपी, केसरी वीर और फुले के अलावा द डिप्लोमैट और देवा के भी लाइफ टाइम कलेक्शन के आंकड़े को पार कर लिया है। इनमें भी देवा 33.9 करोड़ रुपये और द डिप्लोमैट 38.97 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सबसे आगे थी, लेकिन ‘हाउसफुल 5’ ने दो दिनों में ही दोनों को पछाड़ दिया।

बनी सबसे ज्यादा स्क्रीन पाने वाली फिल्म

Housefull 5

सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ का कुल बजट 225 करोड़ रुपये था और फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 40.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अगर इसमें आज की भी कमाई जोड़ दी जाये, तो अब तक ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई  के आंकड़ों में अभी और भी इजाफा होगा क्योंकि अक्षय कुमार की फिल्मों को पसंद करने वालों की एक बड़ी तादाद है और उनकी ये फिल्म तो अब तक की रिलीज हुई फिल्मों में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा स्क्रीन पाने वाली फिल्म बन चुकी है। ‘हाउसफुल 5’ को दुनिया के 85 देशों के 1300 स्थानों पर 2000 स्क्रीन में रिलीज किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें- Housefull 5: रिलीज हुआ ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर, इस डेट को आयेगी फिल्म

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?