Home » मनोरंजन » Panchayat Season 4: मेकर्स ने बताया- कब रिलीज हो रही है ‘पंचायत 4’, बनाएगी ये रिकार्ड

Panchayat Season 4: मेकर्स ने बताया- कब रिलीज हो रही है ‘पंचायत 4’, बनाएगी ये रिकार्ड

News Portal Development Companies In India
Panchayat Season 4

Panchayat Season 4: ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस सीरिज के तीनों पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब टीवीएफ ने सीरीज के चौथे सीजन का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद ‘पंचायत 4’ का इंतजार कर रहे दर्शकों को बेचैनी बढ़ गई है। दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। सीरिज के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि, फुलेरा गांव की पंचायत चुनावी माहौल में उलझी हुई है। सेक्रेटरी जी, मंजू देवी, रिंकी और बाकी किरदार उसी देसी अंदाज में लौट आए हैं। सचिव जी, मंजू देवी, रिंकी और बाकी किरदारों का देशी अंदाज भी ट्रेलर में देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- Panchayat 4 OTT Release: इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने जा रही है पंचायत 4, जानें डेट और प्लेटफार्म

ट्रेलर देखकर उत्साहित हुए दर्शक

Panchayat Season 4

आपको बता दें कि, जैसे ही इस सीरिज का चौथा सीजन रिलीज होगा, ये उन चुनिन्दा बेवसीरिज में शामिल हो जाएगी, जिनके चार सीजन रिलीज हो चुके और लोगों को काफी पसंद आये हैं। इस लिस्ट में ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘गुल्लक’ पहले से ही शामिल हैं। इन तीनों ही सीरिज ने ओटीटी पर दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया और दर्शकों को इनके अगले सीजन का हमेशा बेसब्री से इंतजार रहा।  छोटे परदे पर जहां लंबे-लंबे शोज का चलना आम बात हैं। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार 4 सीजन तक लोगों की पसंद बने रहना एक बड़ी उपलब्धि है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 डिजिटल कंटेंट की दुनिया में बड़ा रिकॉर्ड

खासकर ‘पंचायत’ जैसी सरल लेकिन प्रभावी कहानी का इतने लंबे समय तक प्रासंगिक बने रहना इस बात का भी संकेत है कि दर्शकों को अब सादगी और सच्चाई से जुड़ी वे कहानियां पसंद आ रही हैं, जो बेहतरीन लेखन और बेहतरीन अभिनय के दम पर पेश की जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)

अभी तक के आंकड़ों पर गौर करें तो ‘आश्रम’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के बाद ‘पंचायत’ को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा है, जो डिजिटल कंटेंट की दुनिया में एक बड़ा रिकार्ड  है।

देखने को मिलेगा कॉमेडी का हाई वोल्टेज ड्रामा

Panchayat Season 4

हालांकि, दर्शकों की प्रतिक्रिया और व्यूअरशिप डेटा आने के बाद ही पता चल पायेगा कि कौन सी सीरीज सबसे ज्यादा पसंद की गई। फिलहाल, सचिव जी और प्रधान जी आगामी 24 जुलाई को ‘पंचायत 4’  के साथ अमेजन प्राइम पर नजर आने वाले हैं। इस बार फिर रघुबीर यादव, जितेंद्र और नीना गुप्ता कामेडी के हाई वोल्टेज ड्रामे के साथ नजर आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें- Hunter Season 2: सुनील शेट्टी की ‘हंटर 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरिज

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?