
Hollywood Movies: हॉलीवुड की फ़िल्में देखने के शौक़ीन लोगों के लिए अगला महीना काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कई बड़ी फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें एक्शन से लेकर एनिमेटेड कॉमेडी तक की फ़िल्में हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली इन छह फिल्मों की डेट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं किस डेट पर कौन सी फिल्म रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें- 10 Films Based On True Stories: रूह कंपा देंगी सच्ची घटनाओं पर आधारित ये 10 फ़िल्में, OTT पर भी हैं उपलब्ध
एफ 1

जुलाई में सबसे पहले ब्रेड पिट की फिल्म ‘एफ 1’ रिलीज होगी। ये फिल्म 200 मिलियन डॉलर में बन कर तैयार हुई है।
द ओल्ड गार्ड

इसके बाद 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ओल्ड गार्ड’ स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म को बनाने में 80 से 100 मिलियन डॉलर की लागत आई है।
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ

दो जुलाई को ही ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ रिलीज की जाएगी। 180 मिलियन डॉलर की लागत से बनी इस फिल्म को दर्शक सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
सुपरमैन

11 जुलाई को सबकी खास कर बच्चों की मनपसन्द फिल्म ‘सुपरमैन’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 225 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लागत से बनी है। माना जा रहा है कि ये फिल्म बाक्स आफिस पर भूचाल ला देगी।
द फैंटास्टिक फोर

फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर’ भी थिएटर्स में दस्तक देने को तैयार है। दर्शक इसे 25 जुलाई से देख सकेंगे। इस फिल्म को बनाने में 200 से 250 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।
द बैड गाइज 2

एक अगस्त को सिनेमाघरों में एनिमेटेड फिल्म ‘द बैड गाइज 2’ रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को 80 मिलियन डॉलर की लागत से बनाया गया है। इन सभी फिल्मों का बजट अगर टोटल किया जाये तो 965 मिलियन डॉलर आ रहा है, जो इंडियन रुपीज में 8306 करोड़ है।
इसे भी पढ़ें- Friday OTT Release: आज से ओटीटी पर देख सकेंगे ये फ़िल्में, हो गई हैं स्ट्रीम









Users Today : 59

