
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल ही गया है। 14 जून 2020 को हुई एक्टर की मौत की खबर सुनकर पूरा देश हिल गया था। एक बार तो किसी को इस खबर पर भरोसा तक नहीं हुआ, लेकिन कब तक कोई भरोसा नहीं करता कि, उनका फेवरेट एक्टर अब उनके बीच नहीं रहा। आज सुशांत की डेथ एनिवर्सरी है, तो आइए जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कुछ खास बातें जैसे कि, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कब कदम रखा था, अंकिता लोखंडे के साथ उनके ब्रेकअप की वजह क्या थी और उनकी मौत कैसे हुई।
इसे भी पढ़ें- Nikki Tamboli अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मचाएंगी धमाल, इस आइटम सांग से लगाएंगी तड़का
2008 में आया था पहला टीवी शो

तो सबसे पहले बात करते हैं उनके करियर के बारे में। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल से की थी। उनका पहला शो साल 2008 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था जो एक रोमांटिक ड्रामा था। इसका नाम “किस देश में है मेरा दिल” था। इसके बाद वे ज़ी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में नजर आये। ये सीरियल 2009-11 तक चला। सुशांत को इसी सीरियल से पहचान मिली। इस शो के सेट पर उनकी मुलाक़ात अंकिता लोखंडे से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। शो में अंकिता-सुशांत की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
2011 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
टीवी पर पहचान बनाने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 2011 में आई फिल्म ‘काई पो चे’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’, और छिछोरा जैसी बेहतरीन फ़िल्में करके लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। फिल्मों के लिए सुशांत को कई पुरस्कार मिले। साल 2017 में पहली बार उनका नाम फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में छपा।
फैंस को पसंद थी सुशांत-अंकिता की जोड़ी
बात करें सुशांत और अंकिता के रिश्ते की, तो ये जोड़ी फैन्स को भी खूब पसंद आती थी। सीरियल में काम करते-करते दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को दिल दे बैठे और लिव इन में रहने लगे। उस दौरान खबरें भी आईं की अंकिता और सुशांत जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक बार एक इंटरव्यू में सुशांत ने अपने और अंकिता के रिलेशनशिप पर बात करते हुए हैरान करने वाला खुलासा किया था।
इसे भी पढ़ें- Kesari Veer Advance Booking: कल रिलीज होगी ‘केसरी वीर’, इन फिल्मों से होगा टकराव, कितना कमा पाएगी पहले दिन?
ग्रैंड वेडिंग चाहती थीं अंकिता

एक्टर ने बताया था कि, ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मैंने और अंकिता ने 3 बार शादी की थी। अब रियल लाइफ में उनकी शादी सिर्फ एक रस्म है, जो उन्हें निभानी है। सुशांत में बताया था कि, अंकिता ग्रैंड वेडिंग चाहती हैं। एक्टर ने कहा था कि, मुझे नहीं लगता अब हमें शादी की जरूरत है, मैं तो कोर्ट मैरिज में ही खुश हैं, लेकिन अंकिता की ख्वाहिश ग्रैंड वेडिंग की है, यही इसी वजह से हमारी शादी की तारीख किसी न किसी वजह से आगे बढ़ जा रही है।
2016 में शादी करने वाले थे सुशांत-अंकिता
कुछ रिपोर्ट के अनुसार सुशांत और अंकिता 2016 में शादी करने वाले थे, लेकिन तब भी उनकी शादी की तारीख आगे बढ़ गई थी। इसके बाद एक ऐसा वक्त आया जब दोनों में दूरियां आने लगीं और उनका ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि, उनका ब्रेकअप कृति सेनन के साथ बढ़ रही सुशांत की नजदीकियों की वजह से हुआ। बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद सुशांत का नाम कृति सेनन से जुड़ने लगा था, जिससे अंकिता ने एक्टर से दूरी बना ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई मौत की ये वजह

34 साल की एज में सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ़्लैट में मृत पाए गये। उनकी मौत ने न सिर्फ इंडस्ट्री को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पुलिस से लेकर CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) तक ने मामले की जांच की, लेकिन उनकी मौत को कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई। मौत के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में एक्टर के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें मौत की वजह ‘फांसी पर लटकना और दम घुटना बताया गया। यह भी बताया गया कि, एक्टर के शरीर पर संघर्ष या बाहरी चोटों के कोई निशान नहीं थे।









Users Today : 12

