Home » मनोरंजन » Panchayat 4: दिल छू लेने वाली कहानी के साथ स्ट्रीम हुई ‘पंचायत 4’, फ्री में देखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Panchayat 4: दिल छू लेने वाली कहानी के साथ स्ट्रीम हुई ‘पंचायत 4’, फ्री में देखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

News Portal Development Companies In India
Jitendra Kumar,Neena Gupta,Panchayat 4,Prime Video, Panchayat Season 4, panchayat Season 4 now streaming on Amazon Prime Video , how to watch panchayat Season 4 now streaming on Amazon Prime Video , how to watch panchayat Season 4 now streaming on Amazon Prime Video in Free, Panchayat 4 Story, Panchayat 4 Star Cast,जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, पंचायत 4, प्राइम वीडियो, पंचायत सीजन 4, पंचायत सीजन 4 अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग, पंचायत सीजन 4 को कैसे देखें अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग, पंचायत सीजन 4 को कैसे देखें अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीमिंग, पंचायत 4 स्टोरी, पंचायत 4 स्टार कास्ट" />

Panchayat 4: हर किसी की पसंदीदा वेब सीरिज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन यानी ‘पंचायत 4’ सोमवार 23 जून की आधी रात को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गया। इस सीरिज के अब तक के तीनों पार्ट दर्शकों को बेहद पसंद आये। ग्रामीण शैली में लिपटी सीरिज की कहानी ने दर्शकों को हंसाने के साथ ही गांव स्तर पर होने वाली राजनीति और वहां के रहन-सहन से भी खूब परिचित कराया। अब सीजन 4 भी रिलीज हो चुका है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये पार्ट भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। ‘पंचायत 4’ में भी जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे दमदार कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Panchayat 4 OTT Release: इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने जा रही है पंचायत 4, जानें डेट और प्लेटफार्म

देखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Panchayat 4

आपको बता दें कि, ‘पंचायत 4’ का फैन्स को लंबे समय से इन्तजार था। हालांकि, अब ये स्ट्रीम हो गई है। मेकर्स ने इसकी स्ट्रीमिंग के लिए ऑडियंस से वोटिंग भी कराई और जैसे कि उसने वादा किया कि 23 जून को सीरिज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी, कर दी गई। आइए आपको बताते हैं, ‘पंचायत 4’ को आप बिना किसी रुकावट के घर बैठे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्ट फोन, लैपटॉप, टैबलेट या फिर स्मार्ट टीवी पर प्राइम वीडियो एप डाउनलोड करना होगा।  इसके बाद अपनी सुविधानुसार मेंबरशिप प्लान चुनें और फिर पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें। मेंबरशिप लेने के बाद वापस होमपेज पर जाएं, यहां अपनी फेवरिट सीरिज ‘पंचायत 4’ सर्च करें और फुलेरावासियों की तीखी नोंक झोंक और मस्ती को एंजॉय करें।

मिलता है एक महीने का फ्री ट्रायल

Panchayat 4

वहीं, अगर आप इस सीरिज को फ्री में देखना चाहते हैं, तो आइये वह भी आपको बता देते हैं कि कैसे। अगर आप अमेजन प्राइम वीडियो के नये यूजर हैं, तो आप लकी हैं क्योंकि अमेजन पहली बार सब्सक्राइब करने वालों को एक महीने का फ्री ट्रायल ऑफर कर रहा है, जिसे एक्टिव करने के लिए आपके अकाउंट में एक वैलिड और एक्टिव क्रेडिट कार्ड का जुड़ा होना अनिवार्य है। ये भी बता दें कि, ट्रायल साइन अप के लिए प्रीपेड कार्ड, चेकिंग अकाउंट या अमेजन कॉर्पोरेट लाइन ऑफ़ क्रेडिट जैसे पेमेंट मैथेड स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ये किरदार आएंगे नजर

चंदन  कुमार द्वारा लिखित ‘पंचायत 4’ का निर्देशन दीपक कुमार ने किया है। इस सीरिज में जितेन्द्र कुमार एक बार फिर से अभिषेक त्रिपाठी के नाम से ग्राम पंचायत सचिव का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ फैजल मालिक, चंदन राय, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता भी अपनी-अपनी भूमिका में दिख रहे हैं। क्रिटिक्स के मुताबिक, सीरिज के चौथे सीजन की कहानी भी दिल छू लेने वाली है। इस बार के सीजन में कई नये टर्न और ट्विस्ट इसे और मजेदार बना रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Panchayat Season 4: मेकर्स ने बताया- कब रिलीज हो रही है  ‘पंचायत 4’ बनाएगी ये रिकार्ड

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?