Home » मनोरंजन » Panchayat Season 5 को लेकर नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, बताया- क्या-क्या है अगले सीजन में

Panchayat Season 5 को लेकर नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, बताया- क्या-क्या है अगले सीजन में

News Portal Development Companies In India
Panchayat Season 5

Panchayat Season 5: अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली वेबसीरिज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। हर पार्ट की तरह ही ये पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सीरिज के पांचवें पार्ट को लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आई है।  सीरिज  में अहम किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, सीरिज के पांचवें सीजन की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें- Panchayat 4: दिल छू लेने वाली कहानी के साथ स्ट्रीम हुई ‘पंचायत 4’, फ्री में देखने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

कौन जीतेगा चुनाव 

Panchayat Season 5

इधर, एक न्यूज एजेंसी ने फैन्स की तरफ से ‘पंचायत’ की टीम से तीन बड़े सवाल पूछे जैसे कि, सीरिज में चुनाव कौन जीतेगा?, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी कैसी रहेगी और कितनी आगे बढ़ेगी? और क्या सचिव जी अपनी सरकारी परीक्षा पास कर पाएंगे या नहीं?  ‘पंचायत’ के लेखक चंदन कुमार ने इन सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कहा- ‘ ये तीन सवाल तो हैं ही, लेकिन इससे भी बड़ा एक और सवाल है कि प्रधान जी को किसने गोली मारी?

देखने को मिलेगा ट्विस्ट

इस सवाल को मिलाकर अब सीरीज से जुड़े चार बड़े सवाल हो गए, जिनके जवाब आपको सीजन 5 में मिलेंगे। सीरिज में कुछ जवाब सीधे-सपाट होंगे और कुछ में ट्विस्ट देखने को मिलेगा। चंदन ने कहा, यही चीजें सीजन 5 को और ज्यादा मजेदार और दिलचस्प बनाएंगी।’सीरिज में ‘मंजू देवी’ के चुनाव जीतने की संभावना और अगले सीजन में चौंकाने वाले सीन्स की बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा- ‘स्क्रिप्ट तो पहले ही लीक हो गई है, तैयार रहो अगला सीजन देखने के लिए, क्योंकि इसकी कहानी तो पहले ही बाहर आ चुकी है।’

पहले ही लिखी जा चुकी थी पार्ट 4 की स्क्रिप्ट 

Panchayat Season 5

न्यूज एजेंसी ने जब चंदन कुमार से सवाल किया कि, क्या सीजन 3 के स्ट्रीम होने से पहले ही सीजन 4 की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी थी? तो उन्होंने कहा- ‘हां, मैंने इसे पहले ही लिखना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया, जब ‘पंचायत 3’ रिलीज हुई थी, तब चौथे सीजन की स्क्रिप्ट का काफी हिस्सा तैयार हो चुका था और कुछ ही महीनों बाद, हमने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी थी।

पुराने किरदार  में नजर आ रहे कलाकार 

Panchayat Season 5

बता दें कि, ‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून को अमेजन के प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीजन में भी सभी कलाकार अपने पुराने किरदार में नजर आ रहे हैं। जितेन्द्र कुमार जहां अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, नीना गुप्ता मंजू देवी की भूमिका में दिख रही हैं। इस पार्ट की कहानी भी फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां चुनाव का माहौल बना हुआ है और प्रधान जी व भूषण के बीच की दुश्मनी बढ़ गई है।

 

इसे भी पढ़ें- Panchayat Season 4: मेकर्स ने बताया- कब रिलीज हो रही है ‘पंचायत 4,  बनाएगी ये रिकार्ड

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?