
OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़ कर एक सीरिज स्ट्रीम हुई हैं या होने वाली हैं। ये सीरिज हिंदी से लेकर हालीवुड तक की हैं। अलग-अलग प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली इन बेव सीरिज में केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 2’, और ‘कुबेरा’ समेत कई अन्य हैं, जिनका दर्शकों का लंबे समय से इन्तजार था।
इसे भी पढ़ें- New OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 फ़िल्में, जानें कहां देख सकेंगे आप
इनटाइटल्ड सीजन 1

कॉमेडी सीरिज ‘इनटाइटल्ड सीजन 1’ ने 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। इस इंग्लिश सीरीज में ब्रेट जेलमैन, ब्रेंडन पैट्रिक्स, डोनाल्ड सम्पटर, पिप्पा बेनेट-वार्नर, चार्लोट एरोस्मिथ और मार्क क्वार्टली जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
सकामोटो डेज सीजन 1 पार्ट 2

एनीमे सीरीज ‘सकामोटो डेज सीजन 1 पार्ट 2’ बीते 14 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई। जापानी और हिंदी भाषा में रिलीज की गई इस सीरिज में ओमोकाज़ु सुगिता, नोबुनागा शिमाजाकी और अयाने सकुरा में अहम भूमिका निभाई है।
कम्युनिटी स्क्वैड सीजन 2

एक अन्य कॉमेडी सीरिज ‘कम्युनिटी स्क्वैड सीजन 2’ 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। इसमें मार्सेलो सुबियोटो, सैंटियागो कोरोव्स्की, कार्लोस बेलोसो, डैनियल हेंडलर, पिलर गैंबोआ, मार्टिन गैराबल, अगस्टिन रिटटानो, सर्जियो प्रिना और चारों लोपेज जैसे कलाकर महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।
भैरावम

तेलगु एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘भैरावम’ 18 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म में नारा रोहित, साई श्रीनिवास बेलमकोंडा, अदिति शंकर और दिव्या पिल्लई मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Panchayat 4 OTT Release: इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने जा रही है पंचायत 4, जानें डेट और प्लेटफार्म
स्पेशल ऑप्स सीजन 2

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पेशल ऑप्स’ के सीजन 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। केके मेनन अभिनीत ये सीरिज 18 जुलाई को जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरिज में केके मेनन के साथ ही प्रकाश राज, ताहिर राज भसीन, विनय पाठक, करण टैकर और सैयामी खेर जैसे सुपर स्टार मुख्य भूमिका में होंगे।
वीर दास- फूल वॉल्युम

कॉमेडी से भरपूर शो ‘वीर दास- फूल वॉल्युम’ 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
कुबेरा

तेलगु क्राइम ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘कुबेरा’ शुक्रवार 18 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें- बनने जा रहा है कार्तिक आर्यन की इस सुपरहिट फिल्म का सिक्वल, मेकर्स तलाश रहे नया चेहरा









Users Today : 12

