Home » मनोरंजन » Malaika Arora Photos: मलाइका ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, कातिलाना अदाओं पर आहें भरते दिखे फैंस

Malaika Arora Photos: मलाइका ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, कातिलाना अदाओं पर आहें भरते दिखे फैंस

News Portal Development Companies In India
Malaika Arora Photos

Malaika Arora Photos: फिल्म इंडस्ट्री में फिटनेस क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोरा को देखकर कहीं से नहीं लगता कि वे 51 साल की हो चुकी हैं। मलाइका इस उम्र में भी अपने लुक्स और फैशन सेन्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिस फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं और कमेन्ट बॉक्स में तारीफों के पुल बांधते हैं।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Case: कोर्ट में पेश हों मलाइका अरोड़ा, जारी हुआ वारंट

Malaika Arora Photos

अब एक बार फिर से मलाइका अरोरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस बिकिनी पहन हुए नजर आ रही हैं। फैन्स भी इन पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

Malaika Arora Photos

इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली इन फोटोज ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि, स्टाइल के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। वह 51 की उम्र में भी बालिवोद की नई-नई  हिरोइनों को मात दे रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है।

Malaika Arora Photos

बता दें कि, मलाइका अरोरा हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के साथ वेकेशन मनाने इटली गई थीं, जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक तस्वीरें क्लिक कराई थी। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने बिकिनी में भी फोटो क्लिक कराई थी, जो अब सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। मलाइका की ये तस्वीरें देख कर फैन्स उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।

Malaika Arora Photos

बता दें कि, एक उम्र के बाद महिलाएं सजना संवरना बंद कर देती हैं, लेकिन मलाइका के साथ ऐसा नहीं हैं। वह आज भी खुद को काफी फिट और एक्टिव रखती हैं और सजने संवरने पर भी खूब ध्यान देती हैं। उनकी बोल्ड और कातिलाना फोटोज अक्सर समाने आती रहती हैं।

Malaika Arora Photos

इस बार मलाइका ने गुलाबी बिकिनी में फोटोज साझा की है, जिन पर से अब फैन्स की निगाहें हट नहीं रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वैसे तो मलाइका का स्विमवियर में हॉटनेस लुक अक्सर ही देखने को मिलता है, लेकिन इन लेटेस्ट तस्वीरों में वे अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स को घायल कर रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, उनकी पिंक कलर की बिकिनी पर लाइट पिंक और वाइट शेड से लाइनिंग पैटर्न बना है जिसे पतली से डोरी से हॉल्टर नेक वाला डिजाइन दिया, जो उनकी नेक पर बंधा है और नीचे भी नॉट ही दी है।

Malaika Arora Photos

इसके साथ मलाइका ने मैचिंग सरोंग पेयर किया है, जो एक तरह का स्कार्फ जैसा स्विमसूट कवर-अप है। इसे अलग-अलग तरीके से नॉट बांधकर बिकिनी के साथ पहना जाता है। एक्ट्रेस ने इसे साइड नॉट के साथ वेस्ट पर टाई किया, जो स्कर्ट जैसा लुक दे रहा है। इसके साथ मलाइका ने कोई जूलरी पीस नहीं पहना है।

Malaika Arora Photos

उन्होंने सिर्फ बेज कलर का स्टाइलिश हैट लगाया है और सिंपल सी हवाई चप्पल पहनी। इसके साथ बालों का हाई बन बनाकर फूल लगा कर एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। मलाइका के इस नो मेकअप लुक पर भी फैन्स आहें भरते नजर आ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- मलाइका अरोरा ने बदला हेयर स्टाइल, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?