
OTT Web Series-Films: अगर आप भी ओटीटी पर पुरानी फिल्मों को देखकर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में रिलीज हुई हैं और खूब धमाल मचा रही हैं। इन फिल्मों और वेब सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आपको भी पसंद आएंगी।
इसे भी पढ़ें- OTT Releases This Week: OTT पर दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगी ये बेवसीरिज, इस हफ्ते होने जा रहीं स्ट्रीम
बता दें कि, अब लोगों का रुझान थियेटर्स की बजाय ओटीटी पर अधिक है। थियेटर्स के बाद सभी फ़िल्में इस पर स्ट्रीम की जाती है। वहीं बेव सीरिज देखने के शौक़ीन लोगों को भी ओटीटी का ही सहारा लेना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सीरिज और फ़िल्में हैं, जो इस समय ओटीटी पर धमाल मचाये हुए हैं।
रौंथ

ये फिल्म 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। बीते 22 जुलाई को ये क्राइम–थ्रिलर मलयालम फिल्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हुई। ओटीटी पर भी इस फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है।
डीएनए

डीएनए भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये फिल्म 20 जून को थियेटर्स में रिलीज हुई थी। अब ये जिओ स्टार पर उपलब्ध है। साउथ इंडस्ट्री की इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
सरजमीन

इंडस्ट्री की सबसे शानदार एक्ट्रेस में शुमार काजोल की फिल्म ‘सरजमीन’ भी दर्शकों ओ खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में उनके साथ इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को अब तक 4.5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
कुबेर

मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुबेरा’ ने भी ओटीटी पर गदर मचा रखा है। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आप जैसा कोई नहीं

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फातिमा शेख और आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई नहीं’ ने भी दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। इस फिल्म में शानदार लव स्टोरी दिखाई गई है।
क्रिमिनल जस्टिस 4

जिओ हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ भी ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है।
मंडला मर्डर्स

क्राइम थ्रिलर बेव सीरिज ‘मंडला मर्डर्स’ भी ओटीटी पर धमाल मचाये हुए हैं। वाणी कपूर अभिनीति ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
इसे भी पढ़ें- OTT Web Series: कोरियन ड्रामा की कॉपी हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में, इन प्लेटफार्म पर हैं मौजूद









Users Today : 12

