
Bigg Boss 19: इन दिनों बिग बॉस का 19 वां सीजन कलर्स चैनल पर धमाल मचा रहा है। इस रियलिटी शो में हर दिन नया घमासान देखने को मिल रहा है, जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। अब इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें जीशान कादरी, तान्या मित्तल और बसीर अली के बीच जबर्दस्त लड़ाई होती दिख रही है।
इसे भी पढ़ें- Avika Gor Engagement: अविका ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस शो के सेट पर दिखी गजब की केमेस्ट्री
स्मोकिंग एरिया की सफाई को लेकर हुई बहस
प्रोमो में आप देख सकते है कि, स्मोकिंग एरिया में साफ़-सफाई को लेकर जीशान और बसीर से तान्या की तीखी बहस होती है। इस बहस से चिढ़े जीशान और बसीर ने तान्या को खाना ना देने की धमकी तक दे डाली है। इस पर तान्या का माथा और गर्म हो गया और उन्होंने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सोशल मीडिया पर सामने आये प्रोमो में जीशान कादरी कह रहे हैं कि ‘गार्डन में स्मोकिंग एरिया भी है, उसे भी साफ किया जाता है।’
बसीर ने तान्या को धमकाया
इस पर तान्या मित्तल कहती हैं- ‘मैं उसे नहीं साफ़ कर पाउंगी, स्मोकिंग एरिया कॉमन एरिया नहीं है, वहां सिर्फ पांच लोग स्मोक करते हैं, ड्रॉइंग रूम 15 लोग यूज करते हैं, इसलिए स्मोकिंग एरिया मैं नहीं साफ करूंगी, चिल्लाते रहो। इस पर बसीर, तान्या को धमकाते हुए ऊंची आवाज में कहते हैं ‘नहीं करोगी, तो आज खाना नहीं मिलेगा’ इस पर तान्या कहती हैं- ‘मत देना यार खाना, लेकिन चिल्लाओ नहीं।’

इशू नहीं बनाऊंगी तो दिखूंगी कैसे
इसके बाद गुस्से में तान्या मित्तल कहती हैं- जैसे तुम लोग अपने-अपने प्लेट धोते हो, वैसे ही ऐश भी उठाकर डस्टबिन में डाल दो, इस पर जीशान कादरी कहते हैं- ‘डाला है, बस तुम्हें उठाना है। ‘फिर तान्या कहती हैं- ‘मैं स्मोकिंग एरिया में जाऊंगी ही नहीं’ इस पर बसीर कहते हैं- ‘आंखों से दिखता है बाहर से, बकवास मत करो जाओ’ जीशान भी बसीर की हां में हां मिलते हैं और कहते हैं- ‘कब तक रहोगे तुम बिना करे, तुम्हें तो मैं कुछ ना दूं, खाना तो दूर की बात है, इस पर तान्या कहती हैं, इशू नहीं बनाऊंगी तो दिखूंगी कैसे।’
जितनी इज्जत दे रही हूं, उतनी लो…
इसी बहस के दौरान जीशान कादरी को जवाब देते हुए तान्या कहती हैं- ‘बकवास कम करो ना यार सर, जितनी इज्जत दे रही हूं उतनी लो, काफी है’ इस पर जीशान पूछते हैं- ‘ मैंने क्या बकवास की?’ तो तान्या कहती हैं- ‘ जब कोई बात नहीं है, तो मत बोलो, आपने सब जगह जा-जाकर बकवास की है, आपकी को जरा सी गलती भी बता दें तो इतना चिढ़ जाते हो कि…’
इसे भी पढ़ें- Ejaz Khan Controversy: एजाज खान पर दर्ज हुई FIR, ‘हाउस अरेस्ट’ शो में अश्लील कंटेट दिखाने का आरोप









Users Today : 12

