
Ram Charan: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण के घर पर इन दिनों ख़ुशी का माहौल है क्योंकि जल्द ही उनके घर में एक नया मेहमान आने वाला है। दरअसल, दीवाली के दिन राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला की सीमांतम सेरेमनी (गोद भराई) हुई थी, जिसका वीडियो खुद उपासना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स की ख़ुशी दोगुनी हो गई। उनका मानना है कि, उनके फेवरेट एक्टर ने उन्हें इस दीवाली पर सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है।
चिरंजीवी ने भी लुटाया प्यार

रामचरण के पिता और साउथ के दिग्गज एक्टर चिंरजीवी दूसरी बार दादा बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो के साथ उपासना ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये दिवाली दोगुने जश्न, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद की थी।’
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, उपासना ने नीले रंग का सूट कैरी किया है और बेहद प्यारी दिख रही हैं। परिवार की महिलाएं उन्हें आशीर्वाद और उपहार दे रही हैं। उन्हें टीका कर रही हैं और आरती उतार रही हैं। इसके साथ ही उन पर प्यार की बरसात कर रही हैं। उनके साथ बेटी क्लिन कारा और पति राम चरण भी मौजूद हैं। चिरंजीवी ने भी अपनी बीवी सुरेखा के साथ उपासना को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। साथ ही तस्वीरें भी क्लिक कराई।
शादी के 11 साल बाद हुआ था बेटी क्लिन कारा का जन्म

बता दें कि, रामचरण और उपासना की शादी 2012 में हुई थी। शादी के 11 साल बाद 2023 में बेटी क्लिन कारा के जन्म के साथ उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजी थी और अब दूसरी बार उनके घर में ख़ुशी का माहौल है। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने एक मीडिया चैनल से कहा था, ‘दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। कुछ घटनाएं हमें माता-पिता के रूप में डराती हैं, हम अपने बच्चे को इस दुनिया में खुलकर जीने की आजादी देना चाहते हैं।
एयरपोर्ट या अन्य पब्लिक प्लेस पर जाते समय उसका चेहरा ढकना मां के लिए, बच्चे के लिए, पिता के लिए, यहां तक कि आसपास के लोगों के लिए भी काफी मुश्किल वाला होता है। हालांकि, मुझे नहीं पता कि, हम सही कर रहे हैं या नहीं, लेकिन, हम कर रहे हैं, उसमें खुश हैं।
इसे भी पढ़ें- Rashmika-Vijay: रियल लाइफ कपल बने रश्मिका-विजय, इन फिल्मों में कर चुके हैं साथ काम









Users Today : 5

