Home » मनोरंजन » ‘Maharani’ Season 4 Trailer: अलग तेवर में दिखेंगी हुमा कुरैशी, पीएम की गद्दी पर होगी नजर

‘Maharani’ Season 4 Trailer: अलग तेवर में दिखेंगी हुमा कुरैशी, पीएम की गद्दी पर होगी नजर

News Portal Development Companies In India
Maharani' Season 4 Trailer

‘Maharani’ Season 4 Trailer: हुमा कुरैशी की बहु प्रतीक्षित वेबसीरिज ‘महारानी’ का चौथा सीजन जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है। बुधवार 29 अक्टूबर को सीरिज का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस पालिटिकल ड्रामा सीरिज में हुमा ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो बिलकुल भी पढ़ी लिखी नहीं है और उन्हें राजनीति की भी कोई समझ नहीं है, लेकिन अपनी सोच और अनुभव के दम पर बड़े-बड़े नेताओं को मात देती हैं।

इसे भी पढ़ें- Filmfare OTT Awards 2024: बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजे गए दिलजीत और करीना कपूर

बेटे-बेटी भी उतरे मैदान में

'Maharani' Season

‘महारानी’ के तीन सीजन फैन्स को बेहद पसंद आये थे और हर किसी को इसके चौथे पार्ट का इंतजार था। अब चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस पार्ट में रानी भारती (हुमा कुरैशी) के साथ उसने बेटे-बेटी भी मैदान में उतर चुके हैं। चौथे सीजन के ट्रेलर में दिखाया गया है कि, रानी भारती बिहार की राजनीति से निकलकर दिल्ली की तरफ रुख कर रही हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए कई बड़े नेता उनके पीछे पड़े हुए हैं।

छह नवंबर को है बिहार में चुनाव

दरअसल, इस सीजन में उनके नजरें प्रधानमंत्री की गद्दी पर है और इस बार उनकी बेटी मजबूती से उनसे साथ खड़ी हैं। बता दें कि ,सीरिज में उनकी बेटी का किरदार श्वेता बसु ने निभाया है। ये सीरिज सात नबंवर को सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। खास बात ये है कि, सीरिज के रिलीज से एक दिन पहले यानी छह नवबंर को बिहार में विधानसभा चुनाव है।

हुमा को रोकने की होगी साजिश

‘महारानी’ के चौथे पार्ट के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि,  हुमा यानी रानी भारती के बारे में बात करते हुए एक नेता कह रहे हैं कि, ‘कुछ लोग इन्हें गंवारिन कहते हैं। हत्यारिन कहते हैं। इसके बाद अमित सियाल के किरदार को दिखाया जाता है, जो हुमा को दिल्ली की सत्ता से दूर रखने का एक तरीका बताते हुए नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि, चिड़िया को रोकने के सिर्फ एक ही पिंजरा है और वह है माहेश्वरी कमिशन। इस कमिशन रिपोर्ट के अनुसार 10 साल पहले हुई गवर्नर की हत्या में रानी भारती का हाथ था।

ये कलाकार भी आएंगे नजर

'Maharani' Season

ट्रेलर को देखने से साफ़ पता चल रहा है कि, सीरिज में रानी भारती को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कई दिग्गज नेता बड़ी साजिशें और हथकंडे अपनाएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि, रानी इन सबसे कैसे लड़ती हैं और जीतती हैं या फिर हार मान लेती हैं।  फ़िलहाल, फैन्स को ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। सीरिज में हुमा के अलावा श्वेता प्रसाद,  विपिन शर्मा, प्रमोद पाठक अमित सियाल, शार्दुल भारद्वाज और विनीत कुमार भीअहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Panchayat Season 5 को लेकर नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, बताया- क्या-क्या है अगले सीजन में

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?