Home » मनोरंजन » Bhojpuri Actress: टीआरपी क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री संजना पाण्डेय ने मचाई धूम

Bhojpuri Actress: टीआरपी क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री संजना पाण्डेय ने मचाई धूम

News Portal Development Companies In India
IMAGE

दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर मनवाया प्रतिभा का लोहा

प्रतापगढ़। Bhojpuri Actress: क्षेत्र कोई भी हो किंतु बिना लगन और परिश्रम के मुकाम हासिल कर पाना असंभव है। आज जो भी शख्सियत शिखर पर पहुंचे हैं वह उनके कड़े संघर्ष और त्याग का परिणाम है। यह बातें अनगिनत एल्बम की भजन-कीर्तन गायिका टीआरपी क्वीन (Bhojpuri Actress) कहे जाने वाली टीवी और फिल्म जगत की मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय ने बेल्हा में मंजुल ठाकुर के निर्देशन में शूट हो रही भोजपुरी फिल्म “लाल सिंदूर” के दौरान हुई बातचीत के दौरान कही।

इसे भी पढ़ें- Women Empowerment: कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक

2011 में किया खेसारी के साथ एल्बम

बचपन से गायकी और एक्टिंग का शौक रखने वाली मूल रूप से बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के भटवा बाजार के ब्राह्मण परिवार में जन्मी फिल्म अभिनेत्री संजना पांडेय छपरा से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सुप्रसिद्ध गायक शारदा सिन्हा की प्रेरणा से गायकी के क्षेत्र में कदम रखा और एक्टिंग के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। संजना बताती है कि सन् 2011 से खेसारी के साथ पारंपरिक गीतों को लेकर एल्बम की शुरूआत किया तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दर्जनों एल्बम में आ चुकी हैं नजर

इसके बाद 2017 में अभिनेता समर सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म “लाल चुनरिया वाली पे दिल आया रे” में बतौर अभिनेत्री मुख्य भूमिका में कार्य करने का अवसर मिला तो कदम बढ़ते ही गये। इस बीच संजना ने अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडेय,यश मिश्र, प्रवेश लाल यादव सहित कई अभिनेताओं के साथ बतौर अभिनेत्री मुख्य भूमिका का निर्वहन किया। अब तक उन्होंने ‘सेनुर बिन पिया डोली बिन पिया गौना ,नैयहर ससुराल, गवनवा की साड़ी,छपरा शिवान वाली,सांस बहू चले स्वर्गलोक,भौजी हमार देवी भैया भगवान, बिटिया रानी बड़ी सयानी, नारी, प्रीति का दामन सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक भोजपुरी फिल्म व कई दर्जन एल्बम में अपने अभिनय व गायकी का लोहा मनवा चुकी हैं।

‘हर घर की यही कहानी’ से मिली पहचान

इसी बीच में भोजपुरी फिल्म “हर घर की यही कहानी” से बड़ी पहचान मिली। यह फिल्म टेलीविजन की सुपर स्टार साबित हुई,जिसे घर घर देखा गया और इसी संजना पांडेय की बड़ी प्रसिद्धि मिली। अभिनय के क्षेत्र में सफलता पर बेस्ट एक्टर्स अवार्ड से भी संजना को अयोध्या महोत्सव 2025 में सम्मानित किया जा चुका है। अपने परिवार में तीन भाइयों संग अपने पिता की इकलौती लाडली है। संजना के पिता मेडिकल क्षेत्र से जुड़े होने के चलते इन्हें इंजीनियर व चिकित्सक बनाना चाहते थे, किंतु संजना ने गायकी व अभिनय का क्षेत्र चुना और लक्ष्य बनाकर धैर्य व साहस एवं कठिन परिश्रम से कार्य कर आज सफलता का मुकाम हासिल किया।

रिलीज होने वाली हैं आधा दर्जन फ़िल्में

बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी लगभग आधा दर्जन फ़िल्में अति शीघ्र रिलीज होने वाली है, जिसमें तुलसी विवाह, यूपी वाली बिहार वाली, लाल सिंदूर, कोहबर शामिल है। 2026 में भोजपुरी फिल्म “कलेक्टर साहिबा” रिलीज हो चुकी है, जो बेहतरीन मूवी साबित हुई है। अभिनेत्री संजना पांडेय का कहना है कि क्षेत्र कोई भी हो उसका रास्ता मुश्किलों से होकर ही गुजरता है, किंतु मुश्किल को मुश्किल मान लेना असफलता की निशानी है। हुनर तो प्रत्येक व्यक्ति में होता है,जरूरत होती है उसे निखारने की।

उन्होंने कहा कि टीवी इंडस्ट्रीज के आने से काफी बदलाव हुआ है। इस क्षेत्र में महिलाओं को अपने हिसाब से कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने आने वाली पीढियां को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में वक्त लगता है किंतु शिद्दत से कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें- Training Campaign 2026: अन्तू मण्डल में गूंजा संगठन का मंत्र, दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?