
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका देते हुए उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारतीय टीम यह मैच दुबई में खेल सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी
सुरक्षा कारणों का दिया गया हवाला
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय टीम अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। बीसीसीआई ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम के पाकिस्तान जाने से मना कर दिया। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल सकती है। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद भारतीय टीम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जाने लगे थे, लेकिन अब पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।
पीसीबी ने लगाया पूरा जोर, पर नहीं बनी बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पीसीबी ने टीम इंडिया को पाकिस्तान में खेलने के बाद भारत वापस लौटने का भी ऑफर दिया, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया।
पाकिस्तान को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान
टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने से पीसीबी को बड़ा झटका लगा है। इससे उसे बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने स्टेडियमों पर काफी काम किया है। उन्हें नये सिरे से तैयार किया गया है। हालांकि इसके लिए आईसीसी ने भी फंड जारी किये थे।
बताया जा रहा है कि दुबई में चैंपियन ट्राफी खेल सकती है। इससे पहले श्रीलंका को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन बीसीसीआई ने दुबई का सुझाव दिया। ऐसे में अब चैंपियंस 2025 का आयोज हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-Asian Champions Trophy 2024: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल









Users Today : 2

