
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत ने पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट मैच को 295 रनों से जीत लिया था। इसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर व्यक्तिगत कारणों से भारत लौट आए थे। वहीं अब उन्हें लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि कोच गंभीर ऑस्ट्रेलिया के लिए फिर से रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि 30 नवंबर और 1 दिसंबर तक भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI वॉर्म-अप मैच खेला गया था, लेकिन इस दौरान गौतम गंभीर टीम के साथ मौजूद नहीं थे। वहीं बारिश के चलते इस अभ्यास मैच में एक टीम को केवल 46 ओवर ही मिले थे।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: आस्ट्रेलिया को लगा झटका, दूसरे टेस्ट से पहले ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर
प्लेइंग इलेवन तैयार करना होगी चुनौती
बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर 26 नवंबर को भारत लौट आए थे। गंभीर के परिवार का एक सदस्य कथित तौर पर अस्वस्थ है, लेकिन उनके 6 दिसंबर से शुरू होने वाले एडिलेड टेस्ट से पहले भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है। वे मंगलवार तीन दिसंबर को भारतीय टीम से फिर से जुड़ जाएंगे। वापसी के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग इलेवन तैयार करने की होगी। दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद है जबकि अभ्यास मैच में शुभमन गिल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
अच्छी फार्म में हैं के एल राहुल
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी के चलते अब केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। हालांकि राहुल अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने पर्थ टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 103 रन बनाए थे। दूसरी ओर, ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल को गिल के कारण प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। इस बीच बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की अटकलें भी जोर पकड़ रही हैं।
प्रैक्टिस मैच में जीता था भारत
पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच में भारत ने प्राइम मिनिस्टर्स XI को 6 विकेट से धूल चटा दी थी। इस प्रैक्टिस मैच में शुभमन गिल से लेकर के.एल. राहुल, नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बैटिंग की थी। वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 6 ओवर में चार विकेट चटका दिए थे।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: पर्थ में भारत ने कंगारुओं को चटाई धूल, 295 रनों से जीता मैच









Users Today : 46

