Home » खेल » Champions Trophy 2025: कुछ घंटे में शुरू होने वाला है टूर्नामेंट, यहां से खरीद सकते हैं टिकट

Champions Trophy 2025: कुछ घंटे में शुरू होने वाला है टूर्नामेंट, यहां से खरीद सकते हैं टिकट

News Portal Development Companies In India
Champions Trophy 2025

नई दिल्ली। Champions Trophy 2025:  आठ साल बाद एक बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट को लेकर विश्व भर के फैंस उत्साहित हैं। बुधवार 19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। ये मैच पाकिस्तान में खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमें पाकिस्तान पहुंच चुकी हैं। हालांकि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। ऐसे में वह दुबई पहुंच चुकी है।

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy And India Team: अश्विन को समझ में आई टीम, कहा- ‘चयन में हुआ है ब्लंडर’

पाकिस्तान कर रहा है मेजबानी

Champions Trophy 2025

बता दें कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। ये टूर्नामेंट चार स्टेडियम में होगा। इनमें तीन पाकिस्तान में हैं जबकि एक दुबई में। पाकिस्तान के रावलपिंडी, लाहौर और कराची में अन्य टीमों के मैच होंगे जबकि भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब महज चंद घंटे बचे हैं, लेकिन अभी भी बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि इसके लिए टिकट कैसे खरीदा जा सकता है? तो आइए जानते क्रिकेट प्रेमी इस मैच को देखने के लिए कहां-कहां से टिकट खरीद सकते हैं।

इन वेबसाइट से खरीद सकते हैं टिकट

Champions Trophy 2025

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कराची, रावलपिंडी और लाहौर में होने वाले मैचों के टिकट की बिक्री 28 जनवरी से ही शुरू कर दी थी। वहीं दुबई में होने वाले मैचों के टिकटों की बिक्री 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो लोग टिकट खरीदना चाहते हैं वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर ही टिकट खरीदने का विकल्प दिख जायेगा। इसके अलावा ग्लोबल स्पोर्ट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर चैंपियंस ट्रॉफी के टिकट उपलब्ध हैं।

47,300 तक के हैं टिकट

Champions Trophy 2025

अब बात करें भारतीय टीम के मैचों की, तो वो दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में जनरल स्टैंड की एक सीट की कीमत 5912 रुपये है। यानी एक टिकट के लिए आपको इतने रुपए चुकाने होंगे। वहीं  प्लैटिनम सीट के लिए 17,737 रुपये देने होंगे जबकि  ग्रैंड लाउंज में बैठकर मैच देखने के लिए 47,300 रुपये के टिकट खरीदने होंगे। इधर, पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकट की कीमत 1,000 से शुरू होकर 25 हजार पाकिस्तानी रुपये तक तय की गई है।

 

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: खुशखबरी, फिट होकर मैदान पर लौटा ये दिग्गज गेंदबाज, तोड़ेगा बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?