
अमेठी। Pre UP State Shooting Championship: 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में आयोजित 28 वें प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान (IAS) ने मास्टर्स और सिविल सर्वेंट श्रेणी के ट्रैप शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर स्टेट ट्रॉफी अपने नाम की।

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi Birthday: अमेठी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन
इसी प्रतियोगिता में उनकी पुत्री कुमारी ऋषिका चौहान, जो वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, ने भी ट्रैप शूटिंग इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी बरकरार रखी गई है। अब दोनों खिलाड़ी आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Nursing Conferences: अमेठी के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन









Users Today : 19

