



Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस का पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस था। उनका जन्म 14 दिसंबर, 1503 को फ्रांस में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी डॉक्टर थे, लेकिन वह अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों को ‘लेस प्रोफेटीज’ नामक पुस्तक में लिखा है, जो 1555 में प्रकाशित हुई थी। लेस प्रोफेटीज का अर्थ भविष्यवाणियां होता है। उनकी भविष्यवाणियों ने उन्हें अमर बना दिया और आज भी उनकी बातें लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
इसे भी पढ़ें- Prediction 2025: डराने वाली है बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस क्यों प्रसिद्ध है?
नास्त्रेदमस अपनी अनोखी और रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर हैं। अपनी किताब में उन्होंने युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं, राजाओं के पतन और दुनिया में बड़े बदलावों का जिक्र किया है। उनकी कई भविष्यवाणियां अब तक सच हो चुकी हैं, जिनमें फ्रांसीसी क्रांति, नेपोलियन और हिटलर का उदय और 9/11 का हमला शामिल है। नास्त्रेदमस ने ये सब अपनी किताब में कूट भाषा में एक सूत्र की तरह लिखा है। यही वजह है कि उनकी बातों को समझना मुश्किल होता है, लेकिन लोग उनकी व्याख्या करने की कोशिश करते हैं। उनकी सटीक और रहस्यमय शैली ने उन्हें ‘भविष्य का जादूगर” बना दिया है। उनकी छवि आज भी लोगों को आकर्षित करती है।
2025 के लिए नास्त्रेदमस की 4 बड़ी भविष्यवाणियां
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब ‘लेस प्रोफेसीज़’ में भविष्यवाणी की है कि साल 2025 पूरी दुनिया में भारी उथल-पुथल लाएगा। उनकी डरावनी भविष्यवाणियों में से एक यह है कि एक बड़ा क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बहुत करीब आएगा। वैसे तो नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए ऐसी ही कई भविष्यवाणियां की हैं, लेकिन चार भविष्यवाणियां ऐसी हैं, जो बेहद खतरनाक और डरावनी हैं क्योंकि अगर वह सच हुईं तो 2025 मे पृथ्वी का खात्मा भी हो सकता है। आइए जानते हैं 2025 के लिए नास्त्रेदमस की 4 बड़ी भविष्यवाणियां कौन-कौन सी हैं।
नदियां बहेंगी, धरती हिलेगी!
नास्त्रेदमस ने ‘लेस प्रोफेसीज’ में साल 2025 के लिए लिखा है कि इस साल नदियां बहेंगी और धरती हिलेगी। बेशक, यह पूर्वानुमान जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की ओर इशारा करता है। यह एक गहन और परेशान करने वाली भविष्यवाणी है। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, पिघलती बर्फ और तीव्र प्राकृतिक घटनाओं के कारण यह पूर्वानुमान सटीक प्रतीत होता है। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को एक चेतावनी के रूप में देखा जा सकता है कि पूरी दुनिया बाढ़, भूकंप और पर्यावरण असंतुलन के नकारात्मक प्रभावों से पीड़ित होगी। हाल ही में लॉस एंजिलिस में हुई आगजनी को भी इसी से जोड़कर देखा है।
भयंकर युद्ध होगा
नास्त्रेदमस द्वारा 2025 में की गई दूसरी बड़ी भविष्यवाणी ये हैं कि दुनिया के कुछ देशों में भयानक युद्ध छिड़ जाएगा और सब कुछ नष्ट हो जाएगा। यह भविष्यवाणी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संघर्ष या युद्ध का संकेत देती है जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इस भविष्यवाणी को रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध, इजराइल-हमास के बीच युद्ध और ईरान में संकट से जोड़कर देखा जा सकता है। इससे हथियारों की दौड़, सीमा संघर्ष और प्रौद्योगिकी युद्ध भी हो सकते हैं। यह भविष्यवाणी कि ” भयानक युद्ध होगा” पूरी दुनिया की अस्थिरता की बात कर रही है।
आसमान से भयानक रोशनी आएगी
2025 के लिए नास्त्रेदमस की तीसरी बड़ी भविष्यवाणी ये है कि आसमान से भयानक रोशनी आएगी और एक नई दुनिया की खोज होगी। इस भविष्यवाणी का दोहरा अर्थ लगाया जा रहा है। यह भयावह रोशनी निश्चित रूप से आकाश में एक आग के गोले को संदर्भित करती है जो पृथ्वी पर गिरेगी या पृथ्वी के पास से गुजरेगी। यह एक क्षुद्रग्रह या उल्कापिंड हो सकता है। जहां तक ‘नई दुनिया डिस्कवर होगी’ की बात है तो ये स्पेस रिसर्च से जुड़ी कोई बड़ी खोज हो सकती है।
जो कुछ कमाया वह सब नष्ट हो जाएगा!
अपनी चौथी बड़ी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने ‘लेस प्रोफेटीज’ में लिखा है- ‘जो कमाया है, वह रातोंरात नष्ट हो जाएगा।’ यह संकेत एक भयानक ‘आर्थिक पतन’ का पूर्वाभास देता है, जो शेयर बाज़ार या किसी बड़े देश के दिवालियापन से जुड़ा हो सकता है, जिसका प्रभाव व्यापक होगा और जो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर सकता है। बता दें कि अमेरिका में आर्थिक मंदी आने की चर्चा शुरू हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Nostradamus Predictions: इस्लाम को लेकर नास्त्रेदमस ने की है ये भविष्यवाणी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप