Home » अंतर्राष्ट्रीय » Trump- Zelensky: ट्रंप ने यूक्रेन को दिया नया समझौता प्रस्ताव, मांगा सभी प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण

Trump- Zelensky: ट्रंप ने यूक्रेन को दिया नया समझौता प्रस्ताव, मांगा सभी प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण

News Portal Development Companies In India
Trump- Zelensky:

नई दिल्ली। Trump- Zelensky: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ समय पहले यूक्रेन के साथ दुर्लभ खनिजों और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों को लेकर समझौता करना चाहते थे। अमेरिकी मदद के दबाव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस पर सहमति भी जताई थी, लेकिन अब ट्रंप ने यूक्रेन से ऐसा समझौता करने की मांग की है, जो यूक्रेन के लिए बड़ा झटका साबित होने वाला है।

इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, ट्रंप की बात पर सहमत हुए पुतिन-जेलेंस्की

लेकिन, नहीं देंगे सुरक्षा की गारंटी

Trump- Zelensky:

नए समझौते में ट्रंप यूक्रेन के सभी प्राकृतिक संसाधनों पर लगभग पूरा नियंत्रण चाहते हैं और बदले में यूक्रेन को कोई सुरक्षा गारंटी नहीं मिलेगी। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप अब न केवल यूक्रेन के महत्वपूर्ण खनिजों पर लगभग पूरा नियंत्रण चाहते हैं बल्कि वे यूक्रेन के तेल और गैस समेत उसके सभी ऊर्जा संसाधनों पर भी नियंत्रण चाहते हैं।

जेलेंस्की ने नहीं दिया विवरण

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने माना है कि, ट्रंप प्रशासन ने खनिज समझौते के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है, हालांकि उन्होंने इसके विवरण पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ज़ेलेंस्की ने सिर्फ इतना कहा कि, ट्रंप चाहते हैं कि समझौते पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर हो जाएं। ज़ेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, ‘पहले एक रूपरेखा समझौता था जिसे पूर्ण समझौते में बदल दिया गया। अब अमेरिकी पक्ष ने तुरंत एक बड़े सौदे का प्रस्ताव रखा है।

समझौते में शामिल नहीं हैं परमाणु संयंत्र

Trump- Zelensky:

ट्रंप का कहना है कि, रूस के साथ युद्ध में अमेरिका ने यूक्रेन को अरबों डॉलर दिए हैं और इस पैसे के बदले में उसने यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण कर लिया है। ट्रंप ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर नियंत्रण की इच्छा भी जताई है, लेकिन जेलेंस्की का कहना है कि देश के परमाणु संयंत्र किसी भी समझौते में शामिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें- Trump-Zelensky Clash: ट्रंप को किनारे कर यूक्रेन के साथ आए कई यूरोपीय देश, किया हर संभव मदद का वादा

28 फरवरी को ही होना था हस्ताक्षर

बता दें कि ट्रंप और जेलेंस्की 28 फरवरी को ही व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण खनिजों पर नियंत्रण के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दरअसल, जेलेंस्की का ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से झगड़ा हो गया था, जिसके कारण उन्हें व्हाइट हाउस से निकाल दिया गया था।

ट्रंप को मुनाफे में चाहिए हिस्सेदारी

Trump- Zelensky:

ट्रंप ने अब पुराने समझौते का विस्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच पहले हुए खनिज समझौते से अलग ट्रंप अब यूक्रेन के सभी प्राकृतिक संसाधनों से लाभ उठाना चाहते हैं, जिसमें महत्वपूर्ण और दुर्लभ पृथ्वी खनिज, तेल और गैस शामिल हैं। पहले जिस समझौते पर सहमति बनी थी, उसमें केवल भविष्य की परियोजनाओं से होने वाले मुनाफे को शामिल किया गया था, लेकिन अब ट्रंप चाहते हैं कि यूक्रेन अपनी सभी सरकारी और निजी परियोजनाओं से होने वाले मुनाफे को अमेरिका के साथ साझा करे।

संयुक्त निवेश कोष स्थापित करने की चाहत

ट्रंप चाहते हैं कि, ऐसी परियोजनाओं से होने वाली आय को साझा करने के लिए एक संयुक्त निवेश कोष स्थापित किया जाए। अमेरिका इस कोष की देखरेख के लिए पांच सदस्यीय बोर्ड में तीन सदस्यों को नियुक्त करना चाहता है। इससे अमेरिका को स्वतः ही कोष के कामकाज पर नियंत्रण और वीटो शक्ति मिल जाएगी। नए समझौते में खनिज, तेल और गैस के अलावा सड़क, रेलवे, पाइपलाइन, बंदरगाह और रिफाइनरी जैसे खनन के लिए बुनियादी ढांचे को भी शामिल किया जाएगा।

समझौते पर राजी हो सकता है यूक्रेन

Trump- Zelensky:

इस फंड से अमेरिका को 4 प्रतिशत प्रीमियम पर रॉयल्टी मिलेगी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर प्राथमिकता के अधिकार बरकरार रहेंगे। यूक्रेन को दिए गए ट्रंप के प्रस्ताव को लेकर कहा जा रहा है कि अमेरिका यूक्रेन को अपना आर्थिक उपनिवेश बना रहा है। माना जा रहा है कि रूस के साथ युद्ध विराम में अधिकतम रियायतें पाने के लिए यूक्रेन इस समझौते पर राजी हो रहा है।

 

इसे भी पढ़ें- Zelensky Bows Before Trump: ट्रंप के आगे जेलेंस्की ने टेके घुटने, अमेरिका को सौपेंगे यूक्रेन का खजाना

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?